कोर्ट से फरार दहेज हत्या का आरोपी कैदी चार घंटे के अंदर गिरफ्तार

बलिया। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से पेशी पर आया पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी को पुलिस ने चार घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया है. धारा 498 ए, 304बी,324, 506 IPC व 3/4 डीपी एक्ट में पाबंद कैदी राकेश तिवारी के पकड़ में आने के बाद बलिया पुलिस ने राहत की सांस ली. वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी अनिल कुमार ने सिपाही आनंद कुमार विश्वकर्मा को सस्पेंड भी कर दिया है.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र निवासी अभियुक्त राकेश तिवारी को पेशी के लिए आज न्यायालय लाया गया था, जो न्यायलय से फरार हो गया. फरार होने की सूचना पर पहुचे पुलिस अधीक्षक ने 12 टीमें गठित की. जनपद में सघन चेकिंग शुरू की गयी. 4 घण्टे के प्रयास के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE