Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • रसड़ा में बालिका संग दुष्कर्म, रेवती में छेड़खानी, बिल्थरारोड में किशोरी को अगवा करने की कोशिश
  • जिला जवार

रसड़ा में बालिका संग दुष्कर्म, रेवती में छेड़खानी, बिल्थरारोड में किशोरी को अगवा करने की कोशिश

रसड़ा कोतवाली के एक गांव में बकरी चरा रहे तीन बालकों ने आठ साल की बच्ची संग अप्राकृतिक दुष्कर्म किया. जबकि रेवती शौच के लिए खेत में किशोरी के साथ छेड़खानी की सूचना है. उधर, बिल्थरारोड में एक किशोरी के अपहरण की कोशिश की गई. तीनों ही मामलों में स्थानीय पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.
News Desk 14 August, 2017
rape_victim_child

सांकेतिक चित्र

बलिया। रसड़ा कोतवाली के एक गांव में बकरी चरा रहे तीन बालकों ने आठ साल की बच्ची संग अप्राकृतिक दुष्कर्म किया. जबकि रेवती शौच के लिए खेत में किशोरी के साथ छेड़खानी की सूचना है. उधर, बिल्थरारोड में एक किशोरी के अपहरण की कोशिश की गई. तीनों ही मामलों में स्थानीय पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर तीन बालकों ने मिलकर एक मासूम बालिका के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक मासूम बालिका तथा तीन बालक खेत में बकरी चरा रहे थे. चारों आपस में खेल रहे थे. खेल खेल में ही तीनों बालकों ने मासूम बालिका के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म  कर दिया. वारदात के बाद घर पहुंची आठ वर्षीय बालिका ने आप बीती परिजनों को बतायी. आठ एवम नौ वर्ष के तीनों बालक भी बालिका के गांव में पडोसी ही है. सभी राजभर परिवार से हैं. इस बात को लेकर आपस में  वाद विवाद बढ़ने लगा. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

रेवती प्रतिनिधि के अनुसार नगर में हुई छेड़खानी की घटना की तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को  गिरफ्तार कर चालान  कर दिया. पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर के मुताबिक  शनिवार की सुबह उनकी  14 वर्षीय बेटी खुले में शौच करने गई थी. इसी बीच नगर के ही एक लड़के ने वहां पहुंचकर उसके साथ छेड़खानी प्रारंभ कर दिया. किशोरी के चिल्लाने पर वह उसे उठाकर ले जाने लगा. चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग उधर दौड़ पड़े.

थानाध्यक्ष कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपी युवक जितेन्द्र तुरहा पुत्र जयराम तुरहा निवासी रेवती को छेड़खानी करते समय किशोरी द्वारा शोर मचाए जाने पर पीड़िता के परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया, लेकिन जितेन्द्र उनकी पकड़ छुड़ा कर भाग गया. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जितेंद्र को स्थानीय बस स्टैंड से गिरफ्तार कर धारा 354 (बी) आईपीसी, 7/8 पास्को एक्ट एवं 3 (1) (10) एससी/एसटी एक्ट के तहत चालान कर दिया.

बिल्थरारोड प्रतिनिधि के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात्रि लगभग 8 :30 बजे एक 14 वर्षीय किशोरी को दो मनबढ़ युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया, किन्तु लोगों की नजर पड़ते ही मौके से एक फरार हो गया, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को उभांव थाना क्षेत्र एक गांव चौदह वर्ष की लड़की शौच करने गांव के बाहर गई थी. इसी बीच क्षेत्र के बनकरा सैयद बूखारा गांव निवासी सुधांशु सिंह उर्फ रानू सिंह पुत्र बलवंत सिंह और गोलू गुप्ता पुत्र राजनाथ गुप्ता दुष्कर्म करने की नीयत से उठाकर एकांत में ले जाने लगे. लड़की ने तुरंत शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए और सुधांशु सिंह को पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक गोलू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई करने के बाद कमरे में बंद कर यूपी की डायल 100 नंबर को सूचित कर दिया. सूचना मिलते ही डायल 100  ( पीआरवी 3061 ) और उभांव पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को अपने हिरासत में लेकर थाने लेकर चली गयी.

Tags: बिल्थरारोड रसड़ा रेवती

Post navigation

Previous: ​आरटीआई को हथियार बना, पीएम से मांगा जवाब
Next: वज्रपात में सिलहटा के किसान ने दम तोड़ा, ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.