Skip to content
3 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • ​आरटीआई को हथियार बना, पीएम से मांगा जवाब
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • वायरल VIDEO

​आरटीआई को हथियार बना, पीएम से मांगा जवाब

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 को हथियार बना जयप्रकाशनगर क्षेत्र के समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने आजादी की वर्षगांठ से पूर्व इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ गम्भीर सवालों का जबाब मांगा है.
General Desk 14 August, 2017 1 minute read

गरीब तो वहीं के वहीं, माननीयों की तत्‍काल तरक्‍की का क्‍या है राज ?

बैरिया (बलिया)। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 को हथियार बना जयप्रकाशनगर क्षेत्र के समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने आजादी की वर्षगांठ से पूर्व इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ गम्भीर सवालों का जबाब मांगा है. सवाल किसी एक बिंदु पर नहीं, कई बिंदुओं पर है. इसमें सबसे खास है माननीयों की आर्थिक तरक्‍की. उन्‍होंने आरटीआई के तहत यह सवाल किया है कि मंच से सीएम, मंत्री, सांसद, विधायक जितनी बातें गरीबों के लिए करते है या फिर सरकार बेरोजगारी, आर्थिक गणना, आदि का जो सर्वे कराती है, उसमें कितने प्रतिशत लोगों की गरीबी दूर हुई.  कितने बेराजगारों को रोजगार मिला. चुनाव से पहले मंत्री, सांसद, या विधायकों की आर्थिक दशा खराब रहती है. किंतु पद पर आसीन होते ही उनकी दशा में तुरंत बदलाव शुरू हो जाता है. काफी कम दिनों में उनकी यह आर्थिक तरक्‍की कैसे हो जाती है कि वह कई बड़े फर्म के मालिक बन बैठते हैं और उनके और उनके परिवार, रिश्‍तेदारों आदि के बैंक खातों में बेशुमार धन जमा हो जाता है. आप प्रधानमंत्री हैं, यह बताने का कष्‍ट करें कि आचानक माननीयों की इस तरक्‍की का राज क्‍या है ?

अगला सवाल यह कि आपकी सरकार साफ-सुथरी छवि की सरकार कही जा रही है. किंतु आप यह बताने की कृपा करें कि आपकी सरकार में ऐसे कितने माननीय मुख्‍यमंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक हैं, जिन पर अदालतों में अपराध, भष्‍टाचार आदि के मुकदमे विचाराधीन हैं. आपकी सरकार गरीबों का भला ही करना चाहती है,  तो कैसे ?  आपकी सरकार को भी कौन सी ऐसी मजबूरी है कि वह किसी गरीब परिवार से किसी जूझारू यूवा को राजनीति में आगे न लेकर, किसी दबंग और अपराधिक छवि के लोगों को चुनाव जीतवा कर विभिन्‍न पदों पर आसीन करती है.

बेघर लोगों में कितनों को मिला आवास?
सवालों की कड़ी में ही, यह सवाल भी शामिल है कि कटान आदि से तबाही के बाद बेघर हुए लोगों, या फिर गरीबों में कितनों को आवास का लाभ मिला ? आप ही बताएं आपकी सरकार में गरीबी का असल मानक क्‍या है ? गांवों में बसने वाले लोग आज एक नहीं कई समस्‍याओं से घिरे हुए कराह रहे हैं. आपकी सरकार में कितने प्रतिशत गरीबों की आर्थिक दशा सुधर सकी. देश में कितने प्रतिशत गरीब सकून की जिंदगी जी रहे हैं.

केवल सामान्‍य पर ही क्‍यों है कानून का राज

पीएम से समाजसेवी का यह सवाल भी है कि प्रशासन या कानून का राज केवल सामान्‍य लोगों पर ही क्‍यों है ? जबकि पहुंच वाले लोगों के मामले में यह कानून बौना साबित हो जाता है. चाहे वह शराब बिक्री का मामला हो, खनन या फिर कोई अन्‍य मामला. समाज में काननू जब सभी के लिए एक है तो समाज में दो तरह की इस व्‍यवस्‍था की वजह क्‍या है ? आज दबंग प्रशासन के सामने ही गलत कार्य करते हैं, ठेकेदारी करते हैं, खनन कराते, हैं, किसी को भी बेईज्‍जत कर देते हैं, किंतु उनका कुछ नहीं होता. वहीं सामान्‍य व्‍यक्ति सही कार्य में कानून के शिकंजे में फांस दिया जाता है. ऐसे हजारों उदाहरण हैं.देश में ऐसी व्‍यवस्‍था की क्‍या वजह है ?

राष्‍ट्रपति और पीएम के अलावा नहीं है किसी अन्‍य की जरूरत

समाजसेवी ने आरटीआई के माध्‍यम दर्जनों सवालों के साथ-साथ एक सुझाव भी दिया है. वह यह कि देश में राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा अन्‍य किसी राजनीतिक पद की कोई अवश्‍यकता नहीं है. वजह कि जितना धन सीएम, सांसद, मंत्री, विधायक, प्रमुख, जिला पंचायत, प्रधान, बीडीसी आदि के ऊपर होता है. उतना यदि गरीबों के विकास में खर्च कर दिया जाए, तो देश की तस्‍वीर बदल सकती है. उन्‍होंने कहा है कि समाजिक मानसिकता का बंटवारा करने वाले भी इन्‍हीं पदों पर आसीन राजनीतिक लोग हैं. एसे में आपकी बहुमत की सरकार है. आपको चाहिए कि संविधान में जरूरी संसोधन करें, ताकि अमर शहीदों की कल्‍पाओं का भारत बन सके.

आरटीआई से ही लोगों दिलाते रहते न्‍याय
नाम सूर्यभान सिंह, निवासी भवन टोला, जयप्रकाशनगर, बहुत पहले से इसी आरटीआई को हथियार बना, लोगों को अन्‍य मामलों में भी न्‍याय दिलाते रहते हैं. यह कार्य अभी जारी है. यही वजह है कि गांव के लोगों ने उन्‍हें समाजसेवी की संज्ञा से विभूषित कर दिया. इस बार उन्‍होंने जेपी के गांव से पीएम से अपने सवालों का जबाब मांगा है. अब देखना यह है, कि प्रधानमंत्री के यहां से एक आम आदमी के सवालों के क्‍या जवाब प्रस्‍तुत होते हैं या फिर ऊपरी स्‍तर पर आरटीआई का भी कोई मतलब नहीं है.

Tags: बैरिया भवन टोला सूर्यभान सिंह स्वतंत्रता दिवस

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर बंटी मिठाई खाए तो पहुंच गए अस्पताल
Next: रसड़ा में बालिका संग दुष्कर्म, रेवती में छेड़खानी, बिल्थरारोड में किशोरी को अगवा करने की कोशिश

ये भी पढ़ें

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

You may have missed

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.