Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आसचौरा गांव में जिउतिया व्रत की परंपरा के तहत मंडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाना महिलाओं और बच्चों के लिए मुसीबत बन गया। खाने के कुछ ही देर बाद एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। किसी को उल्टी-दस्त तो किसी को तेज चक्कर आने लगा।
एक साथ कई लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में सभी को बांसडीह सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत वाले कुछ मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार सुबह महिलाएं स्नान-ध्यान के बाद जिउतिया की तैयारी में सोनू वर्मा की दुकान से मडुआ का आटा खरीदकर घर लाई थीं। इसी आटे से लिट्टी-रोटी तैयार की गई। परंपरा के अनुसार सेवन करने के कुछ समय बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई घरों में बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने की स्थिति बन गई।
बीमार लोगों में पिंकी पत्नी पिंटू (26), पुष्पा पत्नी विश्वनाथ (33), शिवम पुत्र अवधेश (10), फूलमती पत्नी राजेश राम (40), सुनीता पत्नी उमेश (36), देवा पुत्र अवधेश (9), सुमन पत्नी प्रमोद (32) और रंजिता वर्मा पत्नी श्यामनंदन वर्मा (35) समेत अन्य शामिल हैं।
एक ही दुकान से खरीदे गए मडुआ के आटे से बनी सामग्री खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। आटे की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
मरीजों के अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। कुछ मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य का बांसडीह सीएचसी में उपचार जारी है।
बांसडीह सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. वीरबहादुर ने बताया कि मरीजों में फूड प्वाइजनिंग की स्थिति सामने आई है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि कुछ मरीजों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
