Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • 13 अगस्त 1942: जब बलिया की महिलाओं ने अंग्रेजी हुकूमत को दी खुली चुनौती
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

13 अगस्त 1942: जब बलिया की महिलाओं ने अंग्रेजी हुकूमत को दी खुली चुनौती

बलिया में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा था. 10 और 11 अगस्त को छात्र और युवा क्रांतिकारी सक्रिय हुए. 12 अगस्त को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई हुई और अगले दिन यानी 13 अगस्त को महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया.
General Desk 13 August, 2026 1 minute read
Baghi Ballia 13 August

[AI generated (representative) image.]

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बागी बलिया पखवाड़ा. पांचवां दिन

बलिया को बागी बलिया यों ही नहीं कहा जाता. स्वाभिमान यहां के लोगों में कूट-कूट कर भरा है. स्वतंत्रता आंदोलन में पुरुष क्रांतिकारियों ने जहां क्रांति का झंडा बुलंद किया हुआ था तो महिलाएं भी पीछे नहीं थीं. 13 अगस्त 1942 को बलिया में श्रीमती जानकी देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने सिविल जज को चूड़ियां दीं और जजी कचहरी पर ध्वज फहराया. 12 अगस्त को छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद महिलाओं का प्रतिरोध आंदोलन में बराबर की भागीदारी का संकेत बना.

9 अगस्त को महात्मा गांधी और कांग्रेस के दूसरे नेताओं की गिरफ्तारी के बाद से ही बलिया में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा था. 10 और 11 अगस्त को छात्र और युवा क्रांतिकारी सक्रिय हुए. 12 अगस्त को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई हुई और अगले दिन यानी 13 अगस्त को महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया.

छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की 12 अगस्त की घटना के बाद 13 अगस्त को बलिया की महिलाएं श्रीमती जानकी देवी के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में सिविल जज के पास पहुंचीं. महिलाओं ने जज से जुलूस में शामिल होने का निवेदन किया. जज ने असमर्थता जताई तो महिलाओं ने उन्हें चूड़ियां निकालकर पहनने के लिए दीं. फिर क्या था, इसके बाद तो जज अपनी कुर्सी छोड़कर भाग खड़े हुए.

bagi ballia pakhwara series
[AI generated (representative) image.]

जज के वहां से चले जाने के बाद आक्रोशित महिलाओं ने जजी कचहरी पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया. इस घटना ने बलिया में चल रहे आंदोलन को एक नया रूप दे दिया. 13 अगस्त की यह घटना बताती है कि बलिया में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ अब केवल पुरुषों और छात्रों तक सीमित नहीं था. महिलाएं भी खुलकर अंग्रेजी शासन के खिलाफ आंदोलन में उतर चुकी थीं.

एक तरफ अंग्रेजी शासन का दमनकारी रवैया, क्रांतिकारियों पर लाठीचार्ज और उनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी तो वहीं हौसले और भी बुलंद हो रहे थे, आजादी की भूख बढ़ती जा रही थी और आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा था.

महिला क्रांतिकारियों के आंदोलन ने बलिया में चल रहे आंदोलन में जबर्दस्त उत्साह फूंकने का काम किया। इसके बाद वह हुआ जो इतिहास बन गया। अगस्त की 14 तारीख ऐतिहासिक दिन बन गई जिसके बारे में हम आपको बताएंगें इस सीरीज के 14 अगस्त के आर्टिकल में. हमारी इस प्रस्तुति पर अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया भारत छोड़ो आंदोलन बलिया स्वतंत्रता आंदोलन बागी बलिया

Post navigation

Previous: Ballia-बेखौफ चोरों ने की एक और बड़ी चोरी की वारदात, लाखों के जेवर और एक लाख नकदी चोरी
Next: Ballia-तिरंगे के साथ एकजुट हुआ बांसडीह, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा नगर

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.