
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया
सिकंदरपुर, बलिया, मोहर्रम के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम स्थानीय थाना में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी बलिया अनिल कुमार ने की।
एडीएम ने कहा कि समाज में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सिकंदरपुर क्षेत्र में हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल कायम रही है, जिसे आगे भी बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने नगर पंचायत को पर्याप्त बिजली आपूर्ति तथा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि त्योहारों से पूर्व नालियों की साफ-सफाई, सड़कों के गड्डों की मरम्मत तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जानी चाहिए।
कहा कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया का दौर है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लगातार निगरानी की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने या बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने बिजली, सड़क, नाली, पटिया, सफाई जैसी स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिस पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसडीएम सिकंदरपुर ऋषिकांत राजवंशी, थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया, सीडीओ अजय सरोज, कस्बा चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव, संजय जसवाल, प्रयाग चौहान, नजरुल बारी, गणेश सोनी, फैजी अंसारी, जितेश वर्मा सहित थाना पुलिस के जवान एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

