Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों को देखते हुए उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को जमुआं और राजपुर क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर और एक लोडर को सीज कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी शरद चौधरी निरीक्षण पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जहां दो ट्रैक्टर और एक लीडर खनन कार्य में लगे पाए गए।
जांच के दौरान वाहन चालकों से खनन संबंधी अनुमति पत्र एवं आवश्यक अभिलेख मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से सभी वाहनों को सीज करने का आदेश दिया। जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उभांव थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


