Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, पांचवे दिन यूपी, हरियाणा और दिल्ली का दबदबा
  • Front Page
  • खेल-कूद
  • बलिया शहर

Ballia-राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, पांचवे दिन यूपी, हरियाणा और दिल्ली का दबदबा

वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ
General Desk 12 December, 2025 1 minute read
Kushti Samapan Ballia

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया.

बलिया. वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पुष्पगुच्छ व साल भेंटकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।

मंत्री जयवीर सिंह ने बलिया में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। मंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में आज के बच्चे ही कल के वैज्ञानिक, नेता और खेल सितारे बनकर योगदान देंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, खेल सुविधाओं और शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2017 के बाद राज्य हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों, बालिकाओं, प्रशिक्षकों और आयोजन टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बलिया के सर्वांगीण विकास के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस मौके पर प्रदेश की ग्रामीण विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने में बच्चों और बेटियों का खेल की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज गांवों की बच्चियां भी किसी से कम नहीं हैं और खेल के मैदानों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। मंत्री गौतम ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बालक-बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जगत में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि दूर-दराज़ के गांवों तक खेल सुविधाएं पहुंचें।

 

राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के पांचवें दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने कौशल का लोहा मनवाया। बालक और बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबलों के बीच पदक तालिका में हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।

बालक वर्ग – 80 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक: राहुल गुज्जर, हरियाणा. रजत पदक- प्रिंस, पंजाब. कांस्य पदक- मोहम्मद फैज, चंडीगढ़, कांस्य पदक- यश वैभव, महाराष्ट्र को मिला.

बालिका वर्ग– 65 किलोग्राम वजन वर्ग

स्वर्ण पदक हर्षिता रानी, हरियाणा,

रजत पदक मंथा राजपूत, दिल्ली,

कांस्य पदक दीक्षु, सीबीएसई WSO,

कांस्य पदक सुजीत शिवाजी खरे, महाराष्ट्र

 

सर्व विजेता पदक तालिका

प्रतियोगिता के समापन पर जारी कुल पदक सूची में प्रथम स्थान- बालक वर्ग में दिल्ली, बालिका वर्ग में हरियाणा

द्वितीय स्थान बालक वर्ग में हरियाणा, बालिका वर्ग में दिल्ली

तृतीय स्थान- बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश, बालिका वर्ग में महाराष्ट्र

इन खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को रोमांचक और ऐतिहासिक बना दिया। आयोजकों ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए अगले वर्ष की प्रतियोगिता के लिए भी उत्साह व्यक्त किया। समापन कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, भाजपा विधायक छोटू राम, सहायक शिक्षा निदेशक भाई नवल किशो, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: बांसडीह क्षेत्र में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, मौके से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया
Next: Ballia- शादी के 10 दिन बाद परीक्षा केंद्र से दुल्हन लापता, प्रेमी के साथ फरार होने का शक, पुलिस तक पहुंचा मामला

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.