बलिया में शिक्षकों को देरी से मिल रहा वेतन! राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विधायक केतकी सिंह से की मांग

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कहा है कि जिले में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 16 हजार शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पिछले एक वर्ष से वेतन विलम्ब से प्राप्त हो रहा है। न्यायालयी बाधाओं और बेसिक शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही के चलते हर माह वेतन अटक रहा है, जिससे शिक्षकों का परिवार आर्थिक संकट की गहरी मार झेल रहे हैं।

संगठन ने कहा है कि बच्चों की फीस, दवाइयाँ, ईएमआई और रोजमर्रा के खर्च तक जुटाना मुश्किल हो गया है। गुस्साए शिक्षकों ने अब आंदोलन का ऐलान कर दिया है।  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक केतकी सिंह को पत्र लिखकर पूरी स्थिति से अवगत कराया है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

पत्र में कहा गया है कि तत्काल वेतन की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो संगठन शिक्षण कार्य पूर्णतः स्थगित कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इसका पूरा दायित्व बेसिक शिक्षा विभाग पर होगा।

विधायक केतकी सिंह मामले का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत वेतन भुगतान और स्थायी समाधान के लिए निर्देश दिए। साथ ही विधायक ने उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग को भी पत्र लिखकर बलिया के शिक्षकों-कर्मचारियों की वेतन समस्या का स्थायी निदान करने की माँग की है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि “हर माह कोर्ट के आदेश से विभागीय खाते पर रोक लग जाती है और अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण वेतन एक-दो माह तक लटक जाता है। पिछले एक साल में यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षक कर्ज लेकर परिवार चला रहे हैं। धैर्य जवाब दे रहा है। अगर जल्द ही इसका स्थायी हल नहीं हुआ तो हम सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

शिक्षकों का कहना है कि वेतन समय से न मिलने से मानसिक तनाव बढ़ा है और पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। कई शिक्षकों ने तो निजी कर्जदाताओं से ऊँची ब्याज दर पर पैसे उधार ले लिए हैं। अब सभी की निगाहें बेसिक शिक्षा विभाग और शासन के उस फैसले पर टिकी हैं जो बलिया के 16 हजार शिक्षक-कर्मचारियों को इस अपमानजनक स्थिति से स्थायी मुक्ति दिला सके।

इस मौके पर अमरेन्द्र बहादुर सिंह, राजेश कुमार सिंह, अकीलुर्रहमान खान, कर्ण प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह,संजीव कुमार सिंह, विनोद तिवारी इत्यादि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE