Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-मंत्री दानिश आजाद, विधायक केतकी सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में निकली राष्ट्रीय एकता यात्रा
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-मंत्री दानिश आजाद, विधायक केतकी सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में निकली राष्ट्रीय एकता यात्रा

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्मृति में आयोजित "राष्ट्रीय एकता यात्रा" बांसडीह विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में रविवार को निकाली गई।
General Desk 17 November, 2025 1 minute read
Ekta yatra Bansdih

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्मृति में आयोजित “राष्ट्रीय एकता यात्रा” बांसडीह विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में रविवार को निकाली गई। जयनगर पर्वतपुर से स्थानीय विकास खण्ड तक करीब सात किलोमीटर की दूरी इस एकता यात्रा में तय की गई।

इसी दौरान बांसडीह से पर्वतपुर तक नवनिर्मित सड़क को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम पर सड़क का नामकरण और उद्घाटन भी विधायक केतकी सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।

राष्ट्रीय एकता यात्रा का स्वागत बांसडीह चौराहे पर बुलडोजर से किया गया। बुलडोजर सवार लोगों ने विधायक केतकी सिंह सहित यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।एकता यात्रा में क्षेत्र के महिला पुरुषों सहित हजारों लोगों ने सहभागिता किया। सात किमी की यात्रा के दौरान जगह जगह  लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अंत में यह यात्रा बांसडीह विकास खण्ड में जाकर एक सभा के रूप में तब्दील हो गई।

एकता यात्रा के मुख्य अतिथि दानिश आजाद अंसारी ने इस एकता यात्रा को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि सरदार पटेल और पीएम मोदी और सीएम योगी के सपनो के भारत को बनाने की तरफ हम अग्रसर है। किसानों को खुशी, छात्र छात्राओं को सर्वांगीण शिक्षा, नौजवानों को रोजगार,और दलित समाज का उत्थान ही इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य रहा जो इस यात्रा ने अपने उद्देश्य को पूर्ण किया है।

जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि देश के पीएम मोदी के नेतृत्व में  देश के लिए बलिदान,समर्पण करने वाले मां भारती के सपूतों के लिए जयंती समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देश नई दिशा दिया है। हमारे देश के एकता के सूत्र में बांधने का श्रेय भी सरदार पटेल को ही समर्पित है।

देश सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के साथ,हमारे राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् की भी 150 वीं जयंती मना रहा है।इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक- सांस्कृतिक और आर्थिक मतभेदों या असमानताओं को कम करना, और आपसी एकजुटता को मजबूत करना । लोग विचारों, मूल्यों और भावनात्मक बंधनों को साझा करें, यही विविधता के भीतर एकता की भावना है,राष्ट्रीय पहचान ही सर्वोच्च है।

यात्रा के समापन पर मुख्य आयोजन कर्ता केतकी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार में सबका विकास हो रहा है। इस यात्रा के माध्यम से हम सभी देशवासी अखंड भारत के कामना के साथ सरदार पटेल के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाना ही प्रमुख उद्देश्य है. वहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुए विधायक ने कहा कि भारत की एकता को तोड़ने की जो साजिश विपक्ष कर रहा है उसे बागी बलिया से संदेश देना चाहते है कि भारत देश एक था,एक रहेगा। विधायक ने यात्रा में शामिल सभी का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान,पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना,कुंवर पप्पू सिंह,अजय सिंह,अभिषेक आनंद सिन्हा,प्रतुल ओझा,प्रेम सिंह,धीरेन्द्र बहादुर सिंह,श्वेतांशु गुप्ता,पूनम गुप्ता,सिंपी सिंह,रंजना सिंह,गोपाल जी सिंह,सत्येंद्र सिंग,राणा कुणाल सिंह,राजेश सिंह,नीरज दुबे,राकेश वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आयोजित एकता यात्रा को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने में बांसडीह,मनियर,सहतवार,बांसडीह रोड,रेवती आदि आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: Ballia-शिवरामपुर घाट से गंगा में छोड़े गए 2 लाख मछलियों के फिंगरलिंग्स, जल्द बढ़ेगी मछलियों की संख्या
Next: बलिया में शिक्षकों को देरी से मिल रहा वेतन! राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विधायक केतकी सिंह से की मांग

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.