Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia News: अमृत सरोवरों पर खर्च दिए गए लाखों रुपए लेकिन यह बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहे, पशु-पक्षी परेशान
  • Featured Story
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड
  • मनियर
  • स्पेशल/Exclusive

Ballia News: अमृत सरोवरों पर खर्च दिए गए लाखों रुपए लेकिन यह बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहे, पशु-पक्षी परेशान

मिशन अमृत सरोवर के तहत सरोवर को पयर्टनस्थल बनाने का उद्देश्य भी था। सरोवरों के किनारे पाथ-वे बनवाने थे तथा खुशबूदार पौधे लगाने थे, ताकि ग्रामीण अपने गांव में ही सुबह-शाम सकून का पल बिता सकें.
General Desk 18 May, 2024 1 minute read
Amrit sarovar अमृत सरोवर

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

बलिया जिले में लाखों रुपए खर्च करके संवारे गये अमृत सरोवरों में वैशाख महीने में ही धूल उड़ रही है. भीषण गर्मी में इंसान तो परेशान है ही, अमृत सरोवरों-तालाबों में पानी नहीं होने से पशु-पक्षी सभी बेहाल हैं. मनरेगा सेल के आंकड़ों में बलिया जनपद में 421 अमृत सरोवर पूर्ण हैं जबकि सच्चाई यह है कि इनमें से अधिसंख्य सरोवर सूखे पड़े हैं.

मिशन अमृत सरोवर को स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर भारत की “आज़ादी का अमृत महोत्सव” समारोह के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था। इस मिशन का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने के लिये भारत के प्रत्येक ज़िले में कम-से-कम 75 अमृत सरोवरों का निर्माण-पुनरुद्धार करना था। बलिया में इस मिशन के तहत काम शुरू हुआ भी लेकिन लक्ष्य हासिल होता नहीं दिखता।

बेल्थरारोड में सीयर ब्लॉक के पड़री गांव स्थित अमृत सरोवर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है. मनरेगा से निर्मित यह सरोवर करीब 1.2 एकड़ में है. जल संचय की व्यवस्था नहीं होने से सरोवर अनुपयोगी साबित हो रहा है. सरोवर में झाड़-झांखड़ उग गये हैं. एकाध को छोड़कर ब्लॉक के ज्यादातर सरोवरों का यही हाल है. इसके कारण भूगर्भ जलस्तर भी गिर रहा है.

मनियर ब्लॉक के रामपुर उदईपुर में लाखों की लागत से बना अमृत सरोवर चैत्र महीने से सूखा पड़ा है. पानी नहीं होने के कारण तालाब में झाड़-झंखाड़ उगे हुए हैं. इस ब्लॉक के ज्यादतार पंचायतों में बने अमृत सरोवरों का हाल ऐसा ही है.

मिशन अमृत सरोवर के तहत सरोवर को पयर्टनस्थल बनाने का उद्देश्य भी था। सरोवरों के किनारे पाथ-वे बनवाने थे तथा खुशबूदार पौधे लगाने थे, ताकि ग्रामीण अपने गांव में ही सुबह-शाम सकून का पल बिता सकें. साथ ही भीषण गर्मी में पशु पक्षियों को भी प्यास बुझाने के लिए भटकना न पड़े. गिरते भू-गर्भ जलस्तर भी नियंत्रित करना था. इसके विपरीत गांवों में बने अमृत सरोवर अपने उद्देश्य से भटक गए हैं.

पंदह ब्लॉक के ज्यादातर जलाशय भी हैं बदहाल

पंदह ब्लॉक में जल संरक्षण के लिए मनरेगा योजना के तहत खोदे गये तालाब वैशाख महीने के शुरुआत में ही सूख गये हैं. शायद ही किसी गांव में तालाब या पोखरा अपने मूल अस्तित्व में मिलें.

इस सम्बंध एपीओ मनरेगा पंदह शक्तिराज शर्मा ने बताया कि पूरे पंदह ब्लॉक में मनरेगा से पोखरों की खुदाई कराई गई है. समय-समय पर उनकी जांच भी की जाती रही है. चूंकि जल संरक्षण के लिए तालाब-पोखरों में जलस्तर को बनाये रखने की जिम्मेदारी सम्बंधित ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवकों की जिम्मे है. यदि इसमें कोई कोताही की गई है तो इसकी जांच कर संबंधित जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की जाएगी.

सुरहा ताल में उड़ रही है धूल, कहां मचाएं धमाल!

बलिया शहर से सटे स्थित सुरहा ताल में इन दिनों धूल उड़ रही है. पानी पूरी तरह सूख चुका है और इसमें चलने वाली नावों का कहीं अता-पता नहीं है. इसके चलते प्राकृतिक रूप से समृद्ध यह स्थल वीरान हो चुका है. ऐसे में परिवार के साथ बच्चों के धमाल मचाने की इस एकमात्र जगह पर कोई नहीं पहुंच रहा. दिसम्बर 2022 में यहां पक्षी महोत्सव का आयोजन हुआ था. नावों का संचालन हुआ, नौकायन प्रतियोगिता भी हुई. तब इसे पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की बात हुई. तब लगा कि गर्मी के दिनों में भी शायद यहां रौनक लौटेगी लेकिन पानी नहीं होने से यह उम्मीद टूट गयी है. चूंकि इस साल बाढ भी नहीं आयी और अच्छी बारिश भी नहीं हुई. इसके चलते सुरहा ताल पूरी तरह सूखा पड़ा है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बेल्थरारोड मनियर सुरहाताल

Post navigation

Previous: Ballia News: सुबह टहलने निकली महिला के गले से बाइक सवार झपटमारों ने झपटा सोने की चेन
Next: बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.