Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कार्यालय खंड विकास अधिकारी, बांसडीह का औचक का निरीक्षण
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • ब्रेकिंग न्यूज

जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कार्यालय खंड विकास अधिकारी, बांसडीह का औचक का निरीक्षण

स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में फार्मासिस्ट को सस्पेंड करने एवं प्रभारी चिकित्सक पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश
Central Desk 6 February, 2024 1 minute read
District Magistrate conducted surprise inspection of Community Health Center and office of Block Development Officer, Bansdih
जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कार्यालय खंड विकास अधिकारी, बांसडीह का औचक का निरीक्षण
स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में फार्मासिस्ट को सस्पेंड करने एवं प्रभारी चिकित्सक पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश
मौके पर अनुपस्थित पाए गए खंड विकास अधिकारी का रुका वेतन

Please LIKE and FOLLOW this facebook page: https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंगलवार को विकासखंड बांसडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कार्यालय खंड विकास अधिकारी का औचक निरीक्षण किया.

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट और प्रभारी चिकित्सक से स्वास्थ्य केंद्र संचालन व कार्यालय खंड विकास अधिकारी के लेखाकार से वहां से संचालित व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकाल कक्ष में जाकर वहां की व्यवस्था को देखा, तो मरीजों के बेड पर कंबल ना होने और एक तीमारदार के शिकायत करने पर कि अस्पताल में दवाएं और मरीज को चढ़ाने के लिए पानी का बोतल बाहर से लाया गया है, इस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा और फार्मासिस्ट को फटकार लगाई, साथ ही फार्मासिस्ट को निलंबित करने और प्रभारी चिकित्सक पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने लेबर रूम और रूटीन जांच जैसे हीमोग्लोबिन, ब्लड, शुगर इत्यादि के लिए आई महिलाओं से बातचीत कर इस बात की जानकारी ली कि इन कार्यों के लिए यहां पैसा तो नहीं लिया जाता है, तो उन महिलाओं ने ना में उत्तर दिया.

उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया. उन्होंने फार्मासिस्ट से स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं, एआरवी जैसे महत्वपूर्ण इंजेक्शन की उपलब्धता के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दवाओं की उपलब्धता है और कुछ जरूरी दवाएं नहीं है, इस पर जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट को निर्देश दिया कि जितनी भी दवाएं और जरूरी इंजेक्शन नहीं है उसकी तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग पत्र जारी कर स्वास्थ्य केंद्र में उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं.

दवा स्टोर रूम में दवाओं को बेतरतीब ढंग से रखने और साफ सफाई को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और 3 दिन के अंदर साफ सफाई और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाकर इसकी रिपोर्ट एसडीएम बांसडीह को देने के निर्देश दिए. स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के बारे में जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा से पूछा तो उसने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे मरीजों के इलाज की सुविधाएं हैं.

जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सक को 15 दिनों के भीतर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए. साथ ही चेताया कि अगली बार जब निरीक्षण करूँ,तो ऐसी स्थिति नहीं मिलनी चाहिए.

कार्यालय खंड विकास अधिकारी, बांसडीह के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति, मूवमेंट और ग्रांट रजिस्टर को चेक किया. उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर जिलाधिकारी ने पाया कि खंड विकास अधिकारी हस्ताक्षर करके मौके से गायब मिले, इस पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने जब ग्रांट रजिस्टर चेक किया तो पाया कि विभिन्न मदों जैसे सांसद निधि, विधायक निधि, केंद्र और राज्य वित्त में आवंटित धनराशि पड़ी हुई है,उन्होंने उसके खर्च के बारे में खंड विकास अधिकारी से पूरी कार्य योजना रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी के गो वंशों के रख-रखाव से संबंधित वाउचर के बारे में पूछने पर लेखाकार ने बताया कि संबंधित सचिवों के पास उपलब्ध है, हमारे यहां नहीं है.

कहा कि गोवंशों के रख-रखाव हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायतों से दो हजार रुपए अनुदान के रुप में लिया जाता है,इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी से इस मामले में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता मौजूद रहे.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया बांसडीह सीएचसी

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
Next: सामूहिक विवाह प्रकरण में अब तक सत्रह गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.