Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • विद्यालय की अव्यवस्था से नाराज जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका को दिया सस्पेंड करने का निर्देश
  • Campus रिपोर्ट
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

विद्यालय की अव्यवस्था से नाराज जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका को दिया सस्पेंड करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, कक्षा और शौचालय की गंदगी, पेयजल की अव्यवस्था, पंजीकृत छात्र छात्राओं की संख्या के सापेक्ष कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीलम सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सस्पेंड करने का निर्देश दिया.
Central Desk 5 December, 2023 1 minute read
Angered by the disorganization of the school, the District Magistrate gave instructions to suspend the headmistress in charge.
विद्यालय की अव्यवस्था से नाराज जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका को दिया सस्पेंड करने का निर्देश

 

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के शंकरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-8 कम्पोजिट) का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों एवं अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया. साथ ही एमडीएम रजिस्टर में पिछले तीन दिन के बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, कक्षा और शौचालय की गंदगी, पेयजल की अव्यवस्था, पंजीकृत छात्र छात्राओं की संख्या के सापेक्ष कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीलम सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सस्पेंड करने का निर्देश दिया.

इसी दौरान विद्यालय परिसर में गांव के ग्राम प्रधान ने अवैध कब्जे द्वारा‌ धान की पराली एवं ईंट रखने और गाय भैंस बांधने के मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ग्राम प्रधान को बुलाकर पूछताछ कर फटकार लगाई और बांसडीह थाने के एस‌ओ को बुलाकर 2 घंटे के अंदर सभी वस्तुओं के हटवाने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से कहा कि पहले भी आपने इस प्रकार के अवैध रूप से वस्तुएं रखी थी, जिसे जिला विकास अधिकारी के माध्यम से हटवाया गया था. उन्होंने सख्त तेवर अपनाते हुए चेतावनी दी कि आगे से इस प्रकार की शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा.

प्रभारी प्राध्यापिका ने कहा
प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र मिलाकर कुल बारह शिक्षक हैं. विद्यालय में कुल 138 बच्चे पंजीकृत हैं, इनमें से मौके पर 61 बच्चे ही पाए गए. दिसंबर तक विद्यालय को निपुण बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

Angered by the disorganization of the school, the District Magistrate gave instructions to suspend the headmistress in charge.

एआरपी और एस‌आरजी को सहयोग कर फीडबैक दिया जा रहा है. इस विद्यालय की व्यवस्था सुधारने में ग्राम प्रधान ने भी सहयोग किया है. ग्रांट के रूप में मिली 90% राशि खर्च हो गई है.

इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका से पूछा कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत कितने पैरामीटर पर विद्यालय संतृप्त है, तो प्रधानाध्यापिका ने बताया कि लगभग सभी 19 पैरामीटर पर विद्यालय संतृप्त है जैसे पेयजल, हैंडपंप, बालक- बालिकाओं के लिए अलग शौचालय एवं दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था, विद्यालय के कमरों के फर्श पर टाइल्स के साथ-साथ रसोईघर के फर्श पर भी टाइल्स लगा था. बच्चों को बैठने के लिए डेस्क ब्रेन्च की व्यवस्था थी.

जिलाधिकारी ने रसोई घर में जाकर रसोइयों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता को परखा.
उन्होंने प्रधानाध्यापिका को शौचालय,विद्यालय परिसर और रसोई घर के साफ सफाई के निर्देश दिए. विद्यालय के परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति पंजिका को चेक किया.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया शंकरपुर हनुमानगंज

Post navigation

Previous: एंटी करप्शन टीम ने मारा छापा, दो गिरफ्तार
Next: लोन दिलाने के नाम पर जालसाजी, कूटरचना और धोखाधड़ी कर 7.80 लाख रुपये हड़पने वाले छह आरोपियों पर मुकदमा किया पंजीकृत

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.