Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जिलाधिकारी के पहुंचते ही फरियादियों की लगी लंबी कतार
  • जिला जवार

जिलाधिकारी के पहुंचते ही फरियादियों की लगी लंबी कतार

कुआपीपर रेवती के सितेंद्र कुमार ने शिकायत कर बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा राशन न देकर बेच दिया जाता है जिसपर डीएम ने सीडीपीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये.
Central Desk 2 December, 2023 1 minute read
As soon as the District Magistrate arrived, there was a long queue of complainants.
जिलाधिकारी के पहुंचते ही फरियादियों की लगी लंबी कतार
संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों का उमड़ा सैलाब

बांसडीह, बलिया. शनिवार को बांसडीह तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी के पंहुचते ही फरियादियों की लंबी लाइन लग गयी. शुरुआत में ही केवरा की मालती देवी ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि बीते छह माह से अपनी जमीन की पैमाइश के लिये आवेदन किया है लेकिन लेखपाल सुन नही रहे.

इसके बाद डीएम ने लेखपाल को तलब किया और फटकार लगाकर तत्काल पैमाइश के आदेश दिये. चोरकैण्ड के जावेद अहमद ने शिकायत कर कहा कि उनके पास अब तक राशन कार्ड नही है. आवेदन करने के बाद भी बनाया नही जा रहा है.
इसपर डीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को तलब किया और उनके ढुलमुल जवाब पर तत्काल आवेदनों के निस्तारण की पत्रावली को तलब कर लिया. पूछा कि कैसे निस्तारण किया है मुझे दिखाओ.

डीएम के तेवर देख सप्लाई इंस्पेक्टर बगलें झांकने लगे. इसी दौरान खानपुर गांव के भूमि संबंधी मामले में बिना मौके पर गये लेखपाल द्वारा रिपोर्ट लगाने की शिकायत व आइजीआरस में पोर्टल पर फर्जी निस्तारण दिखाने के आरोप में स्थानीय लेखपाल अजीत सिंह के खिलाफ डीएम की त्योरियां चढ़ी तो माहौल काफी गर्म हो गया.

मामले में डीएम ने एसडीएम को तत्काल निर्देशित करते हुए कहा कि मामले की जांच कराइये और यदि आरोप में सत्यता पाई जाती है तो लेखपाल को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कीजिए.

साथ ही उसके रिपोर्ट को शीन करने वाले अधिकारी को भी बैड इंट्री दीजिए. मामले में टीम गठित कर इसका निस्तारण किया जाये.
रेवती के महेश कुमार ने शिकायत करते हुए बताया कि बीते तीन वर्ष से उनकी रजिस्ट्री की जमीन पर खतौनी बदलते समय लेखपाल द्वारा उनमें नामांतरण का आदेश ही गायब कर दिया गया.

साथ ही एसडीएम कोर्ट से उनकी पूरी पत्रावली को ही गायब कर दिया गया जिसके बाद वह तीन साल से तहसील के चक्कर काट रहें हैं. कुआपीपर रेवती के सितेंद्र कुमार ने शिकायत कर बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा राशन न देकर बेच दिया जाता है जिसपर डीएम ने सीडीपीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये.

महाधनपुर के महेश ठाकुर ने शिकायत करते हुए कहा कि गांव की दस बीघा जमीन भु माफिया द्वारा राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से कब्जा की जा रही है.उसपर ग़लत तरीके से नामान्तरण कराया जा चुका है.

इसपर डीएम ने एसडीएम को इस प्रकरण को स्वयं के स्तर से देखने के निर्देश दिये. इसी दौरान वृद्धा पेंशन गलत बिजली बिल मिलने आदि कई तरह के मामले पटल पर आये जिसके संबंध में डीएम द्वारा संबंधित मातहतों को इसके तत्काल निस्तारण के आदेश दिये गये.

कुल 150 मामले पटल पर आए जिनमें 5 मामलों में तत्काल मौके पर टीम भेजी गयी. बाकी मामलों को डीएम ने जांच के लिये मातहतों को निर्देशित किया. आयोजन में पूरे समय डीएम के तेवर काफी तल्ख रहे जिसे देखकर सभी अधिकारी सहमे रहे.

इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, एसडीएम राजेश गुप्ता. तहसीलदार निखिल शुक्ला नायब तहसीलदार सुधांशु श्रीवास्तव सीओ एसएन वैस इंस्पेक्टर बांसडीह स्वतंत्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष बांसडीहरोड अखिलेश चंद्र पांडे समेत काफी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे.

  • बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया बांसडीह रेवती लेखपाल संपूर्ण समाधान दिवस

Post navigation

Previous: युवक ने फांसी के फंदे से मौत को लगाया गले, मचा कोहराम
Next: रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, बाल बाल बच्चे यात्री

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.