Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • तीन बच्चों की मां पांचवें प्रेमी के साथ हुई फरार, पति पोस्टर लेकर ढूंढने में लगा
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

तीन बच्चों की मां पांचवें प्रेमी के साथ हुई फरार, पति पोस्टर लेकर ढूंढने में लगा

तीन बच्चों की मां पांचवें प्रेमी के साथ हुई फरार, पति पोस्टर लेकर ढूंढने में लगा सीमा हैदर और अंजू के इश्क का मामला तो सरहद के आरपार का है, आजमगढ़ के चकब्राभानी गांव से भी एक ऐसी ही खबर आयी है.
सेंट्रल डेस्क 3 September, 2023 1 minute read
Mother of three children eloped with her fifth lover, husband started searching for her with a poster
तीन बच्चों की मां पांचवें प्रेमी के साथ हुई फरार, पति पोस्टर लेकर ढूंढने में लगा

 

सीमा हैदर और अंजू के इश्क का मामला तो सरहद के आरपार का है, आजमगढ़ के चकब्राभानी गांव से भी एक ऐसी ही खबर आयी है. वहां के अनिल राजभर ने पत्नी के गुमशुदा होने की तहरीर दी थी, लेकिन अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है.

छोटे छोटे तीन बच्चों को साथ लिये अनिल राजभर अपनी पत्नी की तलाश में जुटे हुए हैं – और जगह जगह पोस्टर लगा कर लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी को कुछ पता चले तो उनको बताये.

अनिल राजभर और रीना की प्रेम कहानी 9 साल पुरानी बतायी जाती है. बात उन दिनों की है जब अनिल राजभर घर परिवार के पालन पोषण के लिए चंडीगढ़ में रहते थे. रीना से वहीं मुलाकात हुई और धीरे धीरे प्यार बढ़ता गया. एक दिन दोनों ने शादी का फैसला किया.

एक दिन दोनों विंध्याचल मंदिर पहुंचे और शादी कर ली. शादी के बाद एक बेटी हुई. बेटी जब चार साल की हुई तो दो जुड़वा बच्चे हुए. सब कुछ ठीक ही चल रहा था, और दोनों छोटे बच्चे भी दो साल के हो गये – लेकिन फिर वही हुआ जिसका अनिल को शक था.

Mother of three children eloped with her fifth lover, husband started searching for her with a poster

अनिल ने पुलिस और मीडिया को जो कहानी बतायी है, वो भी सरहद पार से सचिन मीणा के घर आयी सीमा हैदर और सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंची अंजू से मिलती जुलती ही लगती है, लेकिन थोड़ा आगे बढ़ कर है.

आरोप है कि रीना झांसा देकर शादी रचाती है और फिर फरार हो जाती है. कभी साल भर में ही, तो कभी तीन साल और कभी 9 साल बाद भी. अनिल का कहना है कि रीना ने ये जरूर बताया था कि उसके कई सारे दोस्त हैं, लेकिन उसने ये भी वादा किया था कि वो अनिल के साथ ही पूरी जिंदगी बिताएगी.

अनिल हाल फिलहाल फूलपुर में काम करते हैं. बताते हैं, एक दिन जब काम से लौटा तो रीना किसी से फोन पर बात कर रही थी. अनिल को शक हुआ, तो पूछा भी. बार बार पूछने के बाद भी रीना रात भर टालमटोल करती रही. अगले दिन सुबह अनिल फिर काम पर चले गये.

शाम को जब अनिल काम से लौटे तो घर पर पत्नी को न पाकर पैरों तले जमीन खिसक गयी. शक पक्का निकला. बच्चों से पूछने पर मालूम हुआ कि 8 बजे के करीब रीना ने बताया था कि वो शौच के लिए बाहर जा रही है. ये 3 जुलाई, 2023 का वाकया है.

अनिल ने बाहर जाकर खोजा. परिचितों से फोन कर के भी पूछा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. थक हार कर 4 जुलाई को पुलिस के पास पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी.

महीना भर से ज्यादा वक्त बीत चुका है, न तो पुलिस को कोई जानकारी मिली है, न अनिल को. अनिल बच्चों के साथ जगह जगह पोस्टर लगाते फिर रहे हैं.

Tags: बलिया समाचार विंध्याचल मंदिर सचिन मीणा सीमा हैदर

Post navigation

Previous: बलिया की खास – खास ख़बरें / 02 September 2023
Next: जनता डबल इंजन सरकार से मुक्ति चाह रही है, घोसी से होगी शुरुआत – रामगोविंद चौधरी

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.