Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • रसड़ा सहित ग्रामीण अंचलों में भी दिखा एससी-एसटी एक्ट का विरोध
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

रसड़ा सहित ग्रामीण अंचलों में भी दिखा एससी-एसटी एक्ट का विरोध

रसड़ा सहित ग्रामीण अंचलों में भी दिखा एससी-एसटी एक्ट का विरोध
General Desk 6 September, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
rasada_sc-st-act-1

रसड़ा(बलिया)। नगर के विभिन्न जगहों पर एससी-एसटी कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया. युवाओं ने मोदी एव योगी का पुतला फूंक कर भाजपा पर भड़ास निकाली. नगर में व्यापारियों ने भी दुकाने बंद कर इस कानून का विरोध किया. नगर के प्यारेलाल चौराहा पर विरोध कर रहे लोगो ने चक्का जाम कर जमकर नारेबाजी किया. इस दौरान लोगो ने एससी एस्टी कानून के विरोध में केन्द्र एव प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारे बाजी किया. उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंप कर जाम समाप्त किया. इसके पूर्व डाक बंगले से युवा काले कानून लाये जाने के विरोध नारेबाजी करते हुये नगर भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर वेद प्रकाश सिंह रिंकू, अंकित सिंह, तुषार सिंह, सत्या सिंह, विरेन्द्र पाल, रामजी सिंह, डब्बू सिंह, राजबीर सिंह, विक्रम खरवार, संजय यादव, सरोज पाल, शिव नरायण वर्मा नितेश गोड़, राजेश नाई प्रिंस सिंह आदि लोग उपस्थित रहे.

उधर हिता का पूरा में भी युवाओं ने विरोध प्रदर्शन कर योगी मोदी का पुतला फूंका. इस मौके पर अभिषेक सिंह रिशू, भानू प्रताप सिंह, विवेक सिंह, दयाशंकर तिवारी, सोनू गिरी, पवन सिंह, नरेन्द्र विक्रम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राजू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे. सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी के पी सिंह मय फ़ोर्स संग चक्रमण करते रहे.

बिल्थरारोड संवाददाता के अनुसार एससी/एसटी एक्ट में संसोधन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सवर्ण व ओबीसी एवं अन्य संगठनों द्वारा भारत बन्द के आह्वान पर नगर व क्षेत्र के अधिकांश स्कूल कालेज बन्द रहे. किन्तु नगर में अधिकांश दुकाने खुली रही. लेकिन बाजार में कोई चहल पहल नही रहा. भारत बन्द की घोषणा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. एसडीएम राधेश्याम पाठक अपने सहयोगियों के साथ व उभांव थाने के कोतवाल राजेश कुमार सिंह दल बल के साथ बराबर चक्रमण करते देखे गये. शाम को पूरा दिन सकुशल बीतने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली.
रामगढ़ संवाददाता के अनुसार लोग अपने घरों से गुरुवार की सुबह से निकल कर सड़को पर उतर आये, और हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां ढाले पर एनएच-31 को लोगों ने जाम कर दिया. जिसके बाद से ही सड़को पर घंटो जाम लगा रहा. वहीं गाडियो की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी. घंटो जाम में यात्री राहगीर हलकान रहे. एसओ हल्दी दिलीप मोहन पाठक ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया. विरोध में नौजवानों ने पैदल यात्रा कर मझौवां, पचरुखिया, दीघार होते हुए रामगढ़ पहुंचकर सभी दूकानों को बंद कराने लगे. इस दौरान दुकानदारों व प्रदर्शनकारियों के बीच दुकान बंद कराने को लेकर झड़प भी हुई. लेकिन लोगों ने किसी तरह समझा कर मामले को शांत कराया. रामगढ़ ढाले पर इकठ्ठा हुये लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार मुर्दा के नारे भी खूब लगाये. नौजवान अपने हाथों में पोस्टर, झंडा लहराते, लाठी, डंडे लिए हुए प्रदर्शन करते रहे थे. इस दौरान विजय यादव,अनिल चौधरी, सोनू गुप्ता, मुस्ताक अहमद, श्यामू श्रीवास्तव, अनिल सिंह ‘नन्हे’, बबलू सिंह, अवनीश सिंह ‘मिंटू’, कमलेश सिंह, सुमित सिंह, मंटू सिंह, कुँवर अमूल सिंह, आदित्य नारायण तिवारी, भीम सिंह, अनमोल सिंह, विनोद सिंह, सोनू सिंह, मनु मिश्रा, छात्र नेता राहुल सिंह, सनी सिंह, सनिष सिंह, अनु सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.

Related

Tags: बिल्थरारोड रसड़ा रामगढ़ विरोध प्रदर्शन

Post navigation

Previous: सुखपुरा में भी बंद रहा असरदार
Next: बांसडीह में भी रही अभूतपूर्व बंदी

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.