Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • जहां देखों वहीं पानी, मगर पीने के पानी कहीं नहीं
  • Uncategorised

जहां देखों वहीं पानी, मगर पीने के पानी कहीं नहीं

गंगा और उनके छोरों के बीच चल रहा है आइस पाइस. नेता लोग आते हैं, घुमते हैं, फोटो खिंचवाते हैं, चले जाते हैं. पानी में रहकर भी पानी के लिए मोहताज. संकट की इस घड़ी में कई गांवों के प्रधान 'लापता' है. मवेशी से लेकर बच्चों तक, पूरी दुनिया हाईवे पर है
News Desk 25 August, 2016 1 minute read
SITAKUNDA_2

हल्दी (बलिया) से लौटकर संतोष शर्मा

SANTOSH SHARMAएक तरफ शासन और प्रशासन बाढ़ से एनएच 31 को बचाने की कोशिश में जुटा है, वहीं पर गंगा नदी भी दब दबा दिखा रही है. गंगा नदी का पानी दक्षिण तरफ से उत्तर तरफ की ओर आने को बेताब दिख रहा है. कई जगह बलिया से बैरिया के बीच में गंगा का पानी सड़क में सुराग बना चुका है. वही से पानी अंदर ही अंदर आने का प्रयास कर रहा है.

गंगा और उनके छोरों के बीच चल रहा है आइस पाइस

आम जनता से लेकर सरकारी अमला तक मिलकर उसे रोक रहा है. देखना यह है कि यह लुका छिपी का खेल कब तक चलता रहेगा. काम करने वालों को पसीना बहाना पड़ रहा है तो स्थानीय लोगों को मानसिक, आर्थिक तथा शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. वही पर बंधे के उत्तर तरफ के लोग भी पानी के रिसाव से परेशान हैं.  सबकी आंखों की नींद उड़ चुकी है.

नेता लोग आते हैं, घुमते हैं, फोटो खिंचवाते हैं, चले जाते हैं

समाजसेवी नेता आते हैं, घुमते हैं, फ़ोटो खिचवाते हैं तथा चले जाते हैं. प्रशासन तो अपना दायित्व बखूबी निभा रहा है, मगर कुछ ठेकेदार, कोटेदार तो सिर्फ दिखाने का प्रयास कर रहे हैं.  क्षेत्र के लोग लगभग सात दिनों से परेशान हैं, मगर दिखावा दो दिनों से है.  कहीं खाने का पैकेट बांटा जा रहा है तो कही फोटो खिंचवाया जा रहा है. कहीं खाना बनवाया जा रहा है तो कही लोग बिन खाये सो जा रहे हैं.

पानी में रहकर भी पानी के लिए मोहताज

सबसे ज्यादा संकट तो पीने के पानी का है. खाना तो कहीं कहीं चला जा रहा है, मगर पीने के पानी का कहीं पता नहीं है. लोगों के नल पानी में डूब चुक हैं. पीने का पानी भी प्रदूषित हो चुका है.  लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत का अनुमान तो इसी से लगाया जा सकता है कि पीने के पानी के लिए लोग सड़क पर डब्बा लेकर गाड़ियों का इन्तजार कर रहे हैं, ताकि कोई आए एवं वे खरीदें. लेकिन इस पर ध्यान किसी का नहीं है. बाढ़ रहत कैम्प भी बनाये गए हैं. नीरुपुर, सीताकुंड, हल्दी, गायघाट, मझौआ, रामगढ़ में सड़क पर ही दवा और डॉक्टर की व्यवस्था है. कुछ लोग तो सड़क पर मवेशियों के साथ हैं, लेकिन कुछ गांवों में महिलाएं और बच्चे घर के छत पर टेंट लगाकर हैं. मगर देखना यह है कि इस व्यवस्था से लाभान्वित कितने लोग होते हैं.

संकट की इस घड़ी में कई गांवों के प्रधान ‘लापता’ है

अगर खाने के पैकेट के बारे में बात किया जाय तो नेमछपरा, बबुरानी, उदवन छपरा, हासनगर, राजपुर, बजरहा तथा नई बस्ती में मृत्युंजय तिवारी ‘बबलू’ ने नाव द्वारा बुधवार को व्यवस्था करवाया है. वहीं पर पोखरा, मुराड़ीह, हृदय चक, बाबुबेल तथा चौबेबेल में ग्राम प्रधान संतोष सिंह ‘बच्चा’ ने कमान संभाला है. बेलहरी से मझौवां तक का कमान समाजसेवी शंकर सिंह ने संभाला है. जबकि हरेक कोटेदारों तथा प्रधानों को भी सूचित किया गया है, मगर इनका काम कहीं भी लगभग सुनने को नहीं मिल रहा है.

मवेशी से लेकर बच्चों तक, पूरी दुनिया हाईवे पर है

ग्राम सभा मुड़ाडीह का वार्ड नं 14 का कुछ भाग भी पानी में है, मगर प्रधान वहां हाल चाल पूछने तक नहीं गए. वहां के ग्रामीण डब्लू वर्मा, रवि वर्मा, राजीव वर्मा, योगेन्द्र वर्मा, हरिहर गोंड़, बलिराम वर्मा, रामजी वर्मा, ईश्वर दयाल वर्मा इससे काफी दुखी दिखे. पानी हरेक घरों में पहुंचने से पशु से लेकर बच्चे तक सड़क पर हैं. रहने का कोई ठिकाना न होने के कारण अपनी व्यवस्था अपने ही तिरपाल द्वारा किये हैं. एक तरफ पानी दूसरी तरफ चलती हुई सड़क, खतरा दोनों तरफ है. देखना यह है कि क्या इस पर किसी का ध्यान जाता है.

भरौली गांव में राहत सामग्री के नाम पर कुछ भी नहीं आ रहा है. ग्राम प्रधान से भी कोई मदद नहीं मिल रही है. न यहां कोई नाव आई, न कोई टीम आई – रश्मि दूबे (बलिया लाइव न्यूज पोर्टल पर)

 

Tags: बाढ़ बाबुबेल बैरिया मझौआ मुड़ाडीह राजपुर रामगढ़ सीताकुंड हल्दी हासनगर हृदयचक

Post navigation

Previous: एनडीआरएफ की टीम पर बनारस में हमला
Next: राम आशीष यादव नहीं रहे

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.