ग्राम पंचायत कुशहा भाड़ के प्राथमिक स्कूल में 380 लोगों को लगी वैक्सीन

बिल्थरा रोड, बलिया. सीयर ब्लाक के ग्राम पंचायत कुशहा भाड़ के प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में सोमवार को 380 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहे कोरोनारोधक मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान के तहत प्रधान रामाधार राजभर के प्रयास से कोरोना रोधक टीका 380 लोगों को पहली डोज 18प्लस और 45प्लस को लगाया गया.

इसमें महिलाओं, पुरूषों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सभी टीका लगाने के लिए अपनी बारी का इतंजार करते रहे.

वहीं सर्वर काफी धीमी चल रहा था. उसके बावजूद भी सुबह से लोग टीकाकरण के लिए लाइन पर खड़े रहे, जिसमें कुल 380 लोगों को ही कोरोना वैक्सीनेशन लगाया गया.

स्वास्थ्य विभाग की टीम में एनम ममता तिवारी, पूनम सिहं, नीलम, हिमांशु सिहं ग्राम सभा के लोगों में राजन मद्वेशिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य रसूल, जितेंद्र राजभर, अमित राजभर, चन्द्रभान यादव उर्फ गुड्डू, भगवान राजभर, कंचन मौर्या, संतोष इत्यादि लोग मौजूद रहे.

(बिल्थरारोड से उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)