Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • नेता विरोधी दल की दौड़ में आजम, राम गोविंद और शिवपाल
  • Uncategorised

नेता विरोधी दल की दौड़ में आजम, राम गोविंद और शिवपाल

नेता विरोधी दल के लिए भी समाजवादी पार्टी में मगजपच्ची शुरू हो गई है. सपा के नए ट्रेंड के मुताबिक इस मुद्दे पर मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव का खेमा अखिलेश यादव से अलग विचार रखता है. जानकार सूत्र बताते हैं कि मुलायम सिंह यादव आजम खां को नेता विरोधी दल बनाना चाहते हैं, जबकि अखिलेश यादव ने आठवीं बार विधायक बने राम गोविंद चौधरी को.
News Desk 15 March, 2017 1 minute read
azam_SHIVPAL_ramgovind

लखनऊ। नेता विरोधी दल के लिए भी समाजवादी पार्टी में मगजपच्ची शुरू हो गई है. सपा के नए ट्रेंड के मुताबिक इस मुद्दे पर मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव का खेमा अखिलेश यादव से अलग विचार रखता है. जानकार सूत्र बताते हैं कि मुलायम सिंह यादव आजम खां को नेता विरोधी दल बनाना चाहते हैं, जबकि अखिलेश यादव ने आठवीं बार विधायक बने राम गोविंद चौधरी को.

इस पर अंतिम निर्णय समाजवादी पार्टी की 16 मार्च को होने वाली विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 16 को सभी विधायकों की लखनऊ में बैठक बुलाई है. इसमें हार के कारणों की समीक्षा भी की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने ही आजम का नाम अखिलेश यादव के सामने प्रस्तावित किया है. उनका तर्क है कि आजम संसदीय मामलों के जानकार और अच्छे वक्ता हैं. सदन के भीतर वही सत्ता पक्ष से सवाल कर सकते हैं और किसी भी बात का सटीक जवाब दे सकते हैं. अखिलेश यादव राम गोविंद चौधरी के पक्ष में थे, पर बाद में वह भी आजम के नाम पर सहमत हो गए. इसकी औपचारिक घोषणा 16 को हो सकती है.

सपा इस सरकार से पहले जब विपक्ष में थी, तब मो. आजम खां विरोधी दल के नेता रह चुके हैं. आजम को खुद मुलायम ने शिवपाल की जगह चुना था. इस बार भी शिवपाल का नाम आगे चल रहा था, पर किसी भी विवाद से बचने के लिए मुलायम ने ही आजम का नाम आगे कर दिया है. आजम के नाम पर शिवपाल भी सहमत हो जाएंगे.

लेकिन एक बात आजम खां के राह की रोड़ा है. विधानपरिषद में ईमानदार छवि के रिटायर्ड पुलिस अफसर अहमद हसन लगातार सपा के नेता रहते आएं हैं. वर्तमान राजनीतिक स्थिति देखते हुए समाजवादी पार्टी के लिए कठिन निर्णय होगा कि दोनों सदनों में मुस्लिम सदस्य ही नेता विरोधी दल की कुर्सी पर बैठाए जाएं. इसलिए रामगोविंद चौधरी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोर टीम से जुड़े लोगों की मानें तो रामगोविंद चौधरी उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल होंगे. अखिलेश के इस फैसले को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी हरी झंडी दे दी है. पार्टी को मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव पर हमला तेज कर देने वाले उनके चाचा शिवपाल यादव और सरकार में सुपर मुख्यमंत्री का दिखावा करने वाले आजम खां के आलावा अखिलेश -शिवपाल विवाद में मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ खुल कर साथ देने वाले कैबिनेट मंत्री रहे रामगोविंद चौधरी दौड़ में आ गए हैं.

बलिया में बांसडीह से आठवीं बार विधायक चुने गए रामगोविंद चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ सोशलिस्ट विचारधारा के साथ राजनीति आरम्भ किए. अखिलेश सरकार में मंत्री रहने के बावजूद अब तक विधानसभा में ईमानदार और तेज तर्रार नेता की उनकी छवि बरकरार है.

मंगलवार को लोहिया ट्रस्ट में कार्यवाहक मुख्यमंत्री के साथ सपा नेताओं ने कई घंटे तक हार की समीक्षा के साथ नेता विरोधी दल को लेकर चर्चा किया. इस सन्दर्भ में पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 16 मार्च को विधायकों लोहिया ट्रस्ट में विधायकों की बैठक होगी. उसके बाद विरोधी दल का नेता चुना जाएगा.

Tags: मुलायम रामगोविंद लखनऊ शिवपाल सपा

Post navigation

Previous: ट्रेन के साथ घिसटते 300 मीटर तक चली गई कार
Next: विधानसभा में बसपा के नेता लालजी वर्मा व उप नेता उमाशंकर सिंह होंगे

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.