Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • भागवत श्रवण से मनुष्य का बदलता है जीवन
  • जिला जवार

भागवत श्रवण से मनुष्य का बदलता है जीवन

भागवत श्रवण से मनुष्य का बदलता है जीवन
General Desk 25 February, 2019
DUBAHAR_UPDATE

दुबहड़(बलिया)। क्षेत्र के नगवा गांव में पिछले कई दिनों चित्रसेन बाबा के स्थान पर हो रहे श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार की देर शाम पंडित संजय कुमार पांडेय ने कहा कि भगवान के नाम लेने से ही कलयुग में जीवों को मुक्ति मिल सकती है. उन्होंने प्रभु के नाम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि संसार मे अधम से अधम व्यक्ति भी नाम के जपने से गोलोक के वासी हुए. जिसका उदाहरण गणिका, गिद्ध और अजामिल पुराणों में वर्णित हैं. उन्होंने उपस्थित लोगों को सलाह भी दिया कि वर्तमान समय में जो लोग अपने बच्चे का नाम बिटू कीटू आदि रखते हैं, उन्हें इसके बजाय धर्म ग्रंथों के आधार पर अपने बाल बच्चों का नाम रखना चाहिए. इससे घर में धार्मिक वातावरण का सृजन होता है. नाम के प्रभाव का भी मनुष्य के जीवन में काफी असर पड़ता है. नाम के बल पर ही व्यक्ति गलत रास्ते पर जाने से बचता है. क्योंकि कदम कदम पर उसे पाप पुण्य का एहसास उसके नाम के आधार पर ही होता रहता है. जिसके नाम ईश्वर के नाम पर आधारित होते हैं. वह व्यक्ति निश्चित रूप से परोपकारी होता है.

कहा कि परोपकार से बढ़कर जीवन में दूसरा कोई कार्य नहीं, परोपकार करने वाले को दुनिया में किसी प्रकार की कोई कष्ट और असुविधा नहीं होती है. क्योंकि जो समाज के लिए करता है, समाज उसके लिए करने को सदैव तत्पर रहता है. कथा के दौरान उन्होंने कई प्रसंग और गीत सुनाकर लोगों को भक्ति के वातावरण में गोता लगाने को मजबूर कर दिया. उन्होंने कथा के दौरान कहा कि भागवत कथा सभी मानव जीवन की दुखों का समूल नष्ट करती है. इसलिए प्रत्येक प्राणी को जीवन में भागवत कथा का श्रवण निश्चित रूप से करना चाहिए जहां भी कथा सुनाई दे व्यक्ति को निश्चिंत भाव से उस कथा का श्रवण करना चाहिए. भागवत के श्रवण करने से व्यक्ति के जीवन में तुरंत बदलाव देखने को मिलता है. भागवत आधारित आचरण करने वाला व्यक्ति समाज के लिए ही प्रिय नहीं बल्कि ईश्वर का भी प्रिय हो जाता है. उन्होंने भक्त प्रहलाद विभीषण ध्रुव सभी की कहानी को उपस्थित श्रोताओं को विस्तार से सुनाया. इस मौके पर मुख्य रूप से पंडित अश्वनी कुमार उपाध्याय, मंगल पांडे विचार मंच के संरक्षक अरुण सिंह, सूर्यनारायण पाठक, पारसनाथ पाठक, बिष्णु दयाल पांडेय, उमाशंकर पाठक, पप्पू पांडेय, काशी नाथ यादव, आदित्य पाठक, मनीष पांडेय, पंकज कुमार आदि लोग रहे.

Post navigation

Previous: राधेश्याम अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से करेंगे सबके लिए समान शिक्षा व्यवस्था की मांग
Next: पाखंडी है भाजपा, समय आ गया उखाड़ फेंकने का: रामगोविंद

ये भी पढ़ें

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.