NH-31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

breaking news road accident

बलिया: जनपद के दुबहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दशरथ मिश्र के छपरा निवासी अवधेश पासवान(35) पुत्र जमुना पासवान रविवार की रात NH-31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी.

अवधेश रात के करीब दस बजे बलिया स्थित अपने किसी रिश्तेदार की तेरहवीं से शामिल होकर अपने गांव लौट रहा था. तभी NH-31 पर बीसेनी डेरा मोड़ के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

रात होने कारण दुर्घटना की खबर किसी को नहीं लग पायी.सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने जब शव देखा तो दुबहड़ थाने की पुलिस को इसकी खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

मृतक अवधेश चार भाइयों में सबसे बड़ा और कमाने वालाा था. उसके परिवार में तीन लड़कियां और एक लड़का है.

अवधेश पासवान की असामयिक मृत्यु से गांव तथा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है. इससे परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है.