Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • पूर्ण निरोगी एवं स्वस्थ काया हेतु संस्कार एवं जीवन-शैली में लाना होगा योग को- डा० गणेश पाठक
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्वास्थ्य

पूर्ण निरोगी एवं स्वस्थ काया हेतु संस्कार एवं जीवन-शैली में लाना होगा योग को- डा० गणेश पाठक

General Desk 21 June, 2024 1 minute read
Yoga Ganesh Pathak

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया. जिला गंगा समिति एवं नेहरू युवा केन्द्र, बलिया के तत्वावधान में 10 वें योग दिवस के अवसर पर माल्देपुर गंगा घाट पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दूबेछपरा के पूर्व प्राचार्य , जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के पूर्व शैक्षिक निदेशक एवं जिला गंगा समिति के सदस्य पर्यावरणविद् डा० गणेश पाठक रहे.

योग गुरू संजय कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य की दृष्टि से अति उपयोगी योगासन से संबंधित विभिन्न क्रियाओं का लगभग एक घण्टे तक अभ्यास कराया गया. इस योग क्रिया में क्षेत्र के नागरिकों , गंगा स्नानार्थियों, विद्यालय के छात्रों, वन विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र के  अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया.

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा० गणेश पाठक ने कहा कि योग हमें सिर्फ योग दिवस के दिन ही नहीं करना चाहिए, बल्कि यदि हमें पूर्ण स्वस्थ एवं निरोगी  रहना है तो योग क्रिया को अपने जीवन का अंग बनाकर एवं इसे अपने संस्कार में लाकर प्रति- दिन योग क्रिया करनी चाहिए.

डा० पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस वर्ष योग दिवस का मुख्य विषय ( थीम ) है “स्वयं एवं समाज के लिए योग” जिसके तहत हमें योग क्रिया के माध्यम से स्वयं तो स्वस्थ रहना ही है, पूरे समाज को ऐसा प्रेरित करना है एवं जागरूकता फैलाना है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति योग करे एवं स्वस्थ रहे.

नेहरू युवा केन्द्र के सहायक निदेशक कपिल देव राम ने कहा कि योग क्रिया हमारी प्राचीन विरासत है, जो विलुप्त होता जा रहा था किंतु हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सद्प्रेरणा एवं सद् प्रयासों के फलस्वरुप भारत के योग – गुरूओं के अथक प्रयास एवं साधना से पुन: योग आज न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर अपनी पहचान कायम कर आज विश्वगुरू बनने की राह पर अग्रसर है.

क्षेत्रीय वन अधिकारी ज्योति यादव ने कही कि हमें नित – प्रति दिन योग क्रिया करनी चाहिए, तभी हम पूर्णत: स्वस्थ रह पायेंगे. उप प्रभागीय वन अधिकारी उर्वशी  यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग न केवल हमें शारीरिक दृष्टि से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक दृष्टि से भी हम स्वस्थ होते हैं और जब शारीरिक एवं मानसिक दोनों दृष्टियों से हम स्वस्थ रहते हैं तो हमारा सर्वांगीण विकास होता है, जो देश के विकास में सहायक होता है.

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला गंगा समिति, बलिया के जिला परियोजना अधिकारी सलभ  उपाध्याय ने किया. इस कार्यक्रम में जिला गंगा समिति सदस्य एवं नेहरू युवा केन्द्र , बलिया के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा  स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

 

द होराइजन विद्यालय में योग दिवस मनाया गया

बलिया. द होराइजन त्रिकालपुर गड़वार बलिया में 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के तरफ से प्रधानाचार्य एवं छात्र छात्राओं द्वारा योगा कर योग दिवस मनाया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाए देते हुए कहा कि करें योग रहें निरोग योग से हमारे मन मस्तिष्क तथा शरीर स्वस्थ्य रहता हैँ इसलिए निरंतर योगा का अभ्यास करते रहना चाहिए. शारीरिक शिक्षक कृष्णा मोहन यादव जी के देख-रेख में योग का अभ्यास कराया गया जिसमें प्राणायाम, अनुलोम,विलोम,वज्रासन वृक्षासन,ताड़ासन त्रिकोणासन,भुजंग आसन,तथा आदि आसन के साथ अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार योग दिवस स्वास्थ्य

Post navigation

Previous: Ballia News: रेवती में पुलिया के नीचे मिला बालक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Next: Ballia News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.