Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • मरम्मत के एक माह के अंदर ही महाराज बाबा मार्ग की हुई दुर्दशा
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया

मरम्मत के एक माह के अंदर ही महाराज बाबा मार्ग की हुई दुर्दशा

Remote Desk 20 August, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bariya Road pathholes

बैरिया,बलिया. एक माह पहले बनाकर तैयार किया गया बीबीटोला-महाराज बाबा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है. सड़क पर की गिट्टी-मिट्टी और तारकोल सब बिखर गया. इस मार्ग की दुर्दशा से रोज ही साइकिल व बाइक की दुर्घटनाएं हो रही हैं.


बता दें कि क्षेत्र के लिए आस्था के केंद्र महाराज बाबा की मठिया चक गिरधर मिलकर गांव में स्थित है. बीबीटोला से चिरैया मोड़ तक जाने वाला लगभग 4 किमी का यह मार्ग महाराज बाबा की मठिया से होकर गुजरता है. बहुत प्रतीक्षा के बाद इस सड़क का सुदृढ़ीकरण कराया गया. सड़क बनाकर तैयार किए जाने के दूसरे दिन से सड़क के ऊपरी परत पर छोटी-छोटी गिट्टियां कुछ इस तरह से उखड़ कर बिखर गई कि उस पर फिसल कर बाइक तथा साइकिल गिरने लगी राहगीर चोटिल होने लगे।


अब इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें बरसात का पानी लग रहा है. ऐसा सड़क के सुदृढ़ीकरण के 1 महीने के अंदर ही स्थिति उत्पन्न हो गई. इस रास्ते से गुजरने वाले चक गिरधर मिल्की, बीबीटोला, चकिया, जवाहर टोला, बीन के टोला आदि दर्जनों गांव के लोग सड़क के सुदृढ़ीकरण में मानक की अनदेखी और घोटाले बाजी का आरोप लगाते हुए आश्चर्य करते हैं कि महाराज बाबा के नाम वाले इस मार्ग पर जब इस तरह की घपलेबाजी कर ली गई तो अन्य जगह कैसा कार्य हुआ होगा. ऐसा कहने के पीछे क्षेत्र के लोगों का महाराज बाबा के प्रति आस्था है।


यहां यह बताते चलें की चकगिरधर मिल्की में स्थित महाराज बाबा के मठिया के प्रति लोगों में विशेष आस्था है। चाहे वह अफसर हो, नेता हो, शिक्षक खोया जनसामान्य महाराज बाबा में लोग विशेष आस्था रखते हैं। कभी आजादी की लड़ाई में इसी मठिया से क्रांतिवीरों का संचालन हुआ. विवाह के लिए बातचीत, दहेज रहित विवाह करना, यहां रोज की बात है. रोज सैकड़ों लोग यहां आते हैं. वाद विवाद लड़ाई झगड़ा आदि विवादित मामलों में महाराज बाबा की मठिया पर चढ़कर झूठी कसम खाने की कोई जुर्रत नहीं करता.

 


ग्रामीण इस बात को लेकर आश्चर्य व्यक्त करते हैं कि इस मार्ग पर निर्माण में धांधली की हिम्मत कैसे ठेकेदार और कार्यदाई संस्था ने कर ली. सड़क के किनारे कई छात्रों ने बताया इस रास्ते से गुजरते समय रोज साइकिल या बाइक फिसल कर दूर जाकर गिरती है. गिरकर घुटने छिल जाते हैं. लड़के लड़कियां और राहगीर रोज ही घायल होते है. अब तो बरसात के बाद सड़क पर के गड्ढों पानी लग गया है. एक माह पहले ही तो यह सड़क बनाई गई थी. इससे बढ़िया तो पहले थी.



चक गिरधर मिल्की गांव निवासी सपा के मीडिया प्रभारी धनजी यादव ने कहा कि हम लोग महाराज बाबा मैं आस्था रखते हैं. महाराज बाबा तो इंसाफ कर ही देंगे. हां जिलाधिकारी हम यह मांग कर रहे हैं कि जिस ठेकेदार ने इस सड़क को बनवाया उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाए. उसके द्वारा बनवाए गए इस क्षेत्र के सभी सड़कों की जांच करा ली जाए. इस घपले बाजी में संलिप्त पीडब्ल्यूडी के अभियंता और कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए. जिला अधिकारी को गंभीरता से जांच करा कर कठोरता से कार्यवाही करनी चाहिए.
(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: बलिया.बैरिया सड़क

Post navigation

Previous: जिला योजना समिति के सदस्य निर्वाचन के सम्बंध में जिलाधिकारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
Next: विधायक बनके पहली बार बलिया आए मनियर के बेटे हरेराम सिंह का स्वागत, बंगाल में टीएमसी से बने हैं विधायक

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.