Skip to content
29 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • विधायक बनके पहली बार बलिया आए मनियर के बेटे हरेराम सिंह का स्वागत, बंगाल में टीएमसी से बने हैं विधायक
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बांसडीह

विधायक बनके पहली बार बलिया आए मनियर के बेटे हरेराम सिंह का स्वागत, बंगाल में टीएमसी से बने हैं विधायक

Remote Desk 20 August, 2021 1 minute read
Maniar Hareram Singh

मनियर, बलिया. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से विधायक चुने गए हरेराम सिंह का विधायक के तौर पर पहली बार अपने पैतृक गांव मनियर पहुंचने पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया. मनियर की जनता ने गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया.

 

हरेराम सिंह जैसे मनियर बस स्टैंड पर पहुंचे‌, नगर वासियों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया. विधायक ने मनियर पहुंचने पर बस स्टैंड स्थित भगवान शंकर एवं मनियर परशुराम स्थान पर जाकर माथा टेका. विधायक के स्वागत में दलीय सीमाएं टूट चुकी थी. भाजपा ,सपा, बसपा हर दल के स्थानीय  नेताओं ने उनका स्वागत किया.

 

विधायक हरेराम सिंह का कोल फिल्ड में मजदूर से विधायक तक का सफर

हरेराम सिंह एक मजदूर नेता के रूप में बरसों काम करने के बाद सक्रिय राजनीति में पदार्पण कर पश्चिम बंगाल में विधायक बने. मनियर उत्तर टोला निवासी हरेराम सिंह 1973 में कोल फील्ड में मजदूर के रूप में नौकरी करने के लिए बर्द्धमान जिले के कोलफिल्ड में गए थे.

वह 1983 से ही केकेएससी मजदूर संघ के बैनर तले मजदूरों की हक की लड़ाई लड़ते रहे जिसके कारण मजदूर संगठन ने उन्हें 1998 में में महामंत्री बनाया. वर्ष 2020 में वह वर्धमान जनपद के टीएमसी के कोऑर्डिनेटर बनाए गए. 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने उनको जमुरिया सीट से टिकट दिया और उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार तापस राय को 8051 मतों से चुनाव हराया.

 

जमुरिया विधानसभा सीट सीपीआईएम का गढ़ हुआ करता था. उस गढ़ की दीवार को हरेराम सिंह ने तोड़ डाला.  सीपीआई-एम के प्रत्याशी जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आयशी घोष को भी बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा.

 

मनियर में आज उनका स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से निलंबित चेयरमैन भीम गुप्ता, शिव नारायण राय, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ,प्रभुनाथ उपाध्याय, मनु राजभर, कृष्णा, घूरा पटेल, सभासद गिरजा शंकर राय, पूर्व प्रधान रामजीत साहनी, मदन पाठक ,दिलीप कुमार सिंह, दरोगा सिंह,राजेश सिंह ,विनोद सिंह ,टीडी कॉलेज के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह प्रिंस, अवकाश प्राप्त अध्यापक सीताराम सिंह, टुनटुन सिंह शामिल रहे.

(मनियर से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट)

Tags: बांसडीह मनियर विधायक

Post navigation

Previous: मरम्मत के एक माह के अंदर ही महाराज बाबा मार्ग की हुई दुर्दशा
Next: कोरोना योद्धाओं की सलामती के लिए शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान की बहनों ने बांधी अभिमंत्रित राखी

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

You may have missed

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.