Skip to content
24 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बाढ़ राहत से क्यों वंचित है करइल क्षेत्र
  • Uncategorised

बाढ़ राहत से क्यों वंचित है करइल क्षेत्र

गंगा और घाघरा के साथ टोंस की बाढ़ से सबसे ज्यादे प्रभावित होता है. सर्वाधिक बाढ़ का कहर गंगा नदी द्वारा भरौली से लेकर ब्यासी, दुबहर, हल्दी, गायघाट, रामगढ़, लालगंज होते हुए मांझी तक बरपाया जाता है.
News Desk 2 September, 2016 1 minute read
LAXMANPUR_FLOOD

सोहांव ब्लाक में लक्ष्मनपुर चट्टी पर नेशनल हाईवे पर पसरा बाढ़ का पानी

संतोष शर्मा

SANTOSH SHARMAबलिया। बाढ़ का पानी न तो गरीब को देखता है न अमीर को . इसके बावजूद प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत प्रदान करने में भेदभाव किया जाना लोगो को कचोट रहा है. बलिया जनपद गंगा और घाघरा के साथ टोंस की बाढ़ से सबसे ज्यादे प्रभावित होता है. सर्वाधिक बाढ़ का कहर गंगा नदी द्वारा भरौली से लेकर ब्यासी, दुबहर, हल्दी, गायघाट, रामगढ़, लालगंज होते हुए मांझी तक बरपाया जाता है.

bharauli

इसे भी पढ़ें – कैथवली में 300 तो गोविंदपुर में 630 बाढ़ प्रभावित

ये वे इलाके हैं जो गंगा नदी के तट के उत्तर और दक्षिण स्थित है. यह सच भी है कि सर्वाधिक नुकसान भी इसी क्षेत्र के निवासियों का होता है.  प्रशासन की सारी मशीनरी भी इसी क्षेत्र में लगायी भी जाती है. राहत सामग्री भी इसी क्षेत्रो में बांटी जाती है. कहते है न कि दीपक तले अंधेरा होता है . यह मुहावरा बलिया प्रशासन द्वारा बांटी जा रही राहत सामग्री पर सटीक बैठ रहा है. बलिया का जिला प्रशासन सर्वाधिक को राहत पहुंचाने के चक्कर में एक ऐसे क्षेत्र की अनदेखी कर रहा है, जो वास्तव में सहायता के हकदार है, लेकिन प्रशासन ने आज तक सुधि तक नहीं ली है.

bharauli_5

इसे भी पढ़ें – अब फिक्र उनकी जो मौत के मुंह में डेरा डाले रहे

ऐसे ही प्रशासनिक उपेक्षा के शिकार है लगभग 50 हज़ार की आबादी वाले गड़हांचल की करइल की जनता . लक्ष्मणपुर, पीपरा चौरा, सलेमपुर, इटही, कथरिया, फिरोजपुर ,शाहबुद्दीनपुर, दौलतपुर, बड़ौरा, कैथवली, कोठिया, सिंदुरिया, रामपुर, अमांव,  बघौना, टूटूवारी, मेन्डौरा, एकौनी, रामगढ़, चुरौली, नसीरपुर, मुतलके, टूटूवारी , दुलारपुर, पुनीपुर, नारायणपुर, गोविंदपुर आदि गांवों के लोग बाढ़ से प्रभावित होते हुए भी आज तक किसी भी सरकारी सहायता से मरहूम हैं.

bharauli_4

इसे भी पढ़ें – भरौली में भी तबाही का मंजर, कोई पुरसाहाल नहीं

बता दे कि यह सभी गांव गाज़ीपुर हाजीपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग 31 के पश्चिम स्थित है. इस बार गंगा नदी की बाढ़ इस एनएच को पार कर इन गांवों में पहुंचा, जिससे ऐसा कोई भी गड्ढा खेत नहीं है, जहां पानी नहीं भरा है. पानी सड़क से लेकर लोगों के घरों तक पहुंच गया है. लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिये पानी में चलकर जाना पड़ रहा है. लेकिन जिला प्रशासन को इतनी भी फुर्सत नहीं है कि इन क्षेत्रों के लोगों की पीड़ा को सुने,  राहत सामग्री देने की बात तो दूर है.

bharauli_2

इसे भी पढ़ें – 192 गांवों की साढ़े तीन लाख आबादी बाढ़ प्रभावित

हद तो तब है जब राहत सामग्री बांटने का शिविर तो लक्ष्मणपुर में बना है, पर इस गांव के लोगों को राहत सामग्री नसीब नहीं है.  बता दें कि बुधवार के दिन इसी बाढ़ के पानी में किसान शिवमोहन यादव (55) की पशुओं के लिये चारा लाने जाते समय डूबने से मौत हो गयी. लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में नाव की व्यवस्था की गयी होती तो आज किसान शिवमोहन यादव जिन्दा होते.

bharauli_1

इसे भी पढ़ें – नरही में बाढ़ के पानी में डूबने से एक और मौत

इतनी बड़ी आबादी को राहत सामग्री न देने से जनता में सरकार के प्रति गलत संदेश जा रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के पूरब दक्षिण के गांवों में बाढ़ के उतर जाने से जनजीवन सामान्य हो जायेगा और इस क्षेत्र के खेतों में फसले भी लहलहायेगी, पर करइल के इन गांवो में यह भी नसीब नहीं होगा. करइल क्षेत्र जहां सामान्य दिनों में खेती के लिये आदर्श और किसानों की खुशहाली का कारण होता है, तो बाढ़ में दुःख का पहाड़ लाने वाला होता है. क्योंकि इन खेतो में पानी सोखने की क्षमता कम होने के कारण कम से कम 6 माह पानी सूखने में लगेगा.

इसे भी पढ़ें – फेफना विधायक ने राहत में भेदभाव का लगाया आरोप

यानि आगामी फसल का बर्बाद होना तय. ऐसे में इन क्षेत्रों में केवल बाढ़ के समय ही नहीं, अगले एक साल तक संकट सिर पर मंडराता रहेगा. ऐसे में इनके प्रति प्रशासनिक उपेक्षा कहीं किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा तो नहीं. धन्यवाद के पात्र हैं, इन क्षेत्रों के ग्राम प्रधान, जिन्होंने प्रशासनिक उपेक्षा के वावजूद अपने गांव के लोगों के लिये रहने का आश्रय और खाने की व्यवस्था स्वयं कर कुछ राहत प्रदान करने का प्रयास तो किया है.

 

Tags: बाढ़ ब्यासी मांझी मुतलके मेन्डौरा रामगढ़ रामपुर राहत लक्ष्मणपुर लालगंज शाहबुद्दीनपुर सलेमपुर सिंदुरिया हल्दी

Post navigation

Previous: कैथवली में 300 तो गोविंदपुर में 630 बाढ़ प्रभावित
Next: पेड़ से टकराई डीसीएम, ड्राइवर-क्लीनर की मौत

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

You may have missed

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.