Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • यूपी चुनाव : स्‍कैम, गधा और भी बहुत कुछ
  • Uncategorised

यूपी चुनाव : स्‍कैम, गधा और भी बहुत कुछ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता के प्रमुख दावेदार समाजवादी पार्टी, भाजपा और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के जीत के दावे-प्रतिदावों के बीच अंतिम चरण के चुनाव तक विकास का मुद्दा पूरी तरह पटरी से उतर गया है.
News Desk 6 March, 2017 1 minute read
election

यूपी चुनाव की बदजुबानी पर विशेष रिपोर्ट

लवकुश सिंह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता के प्रमुख दावेदार समाजवादी पार्टी, भाजपा और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के जीत के दावे-प्रतिदावों के बीच अंतिम चरण के चुनाव तक विकास का मुद्दा पूरी तरह पटरी से उतर गया है. यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं. आठ मार्च को आखिरी चरण के चुनाव के बाद 11 मार्च को परिणाम घोषित होंगे.

इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि पहले दो चरणों में नेताओं ने विकास की चर्चा जरूर की. स्थानीय लोगों के सड़क, बिजली, पानी, रोजगार की बातें भी की गईं, किंतु समय गुजरने के साथ ही नेताओं के तरकश से विकास के तीर ही खत्म हो गए. दो चरणों के बाद केवल व्यंग्य बाण छूटते रहे. इस मामले में कोई भी दल पीछे नहीं रहा. इसकी शुरुआत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया जा सकता है.

मोदी ने अपने एक भाषण में ‘स्कैम’ शब्द का उपयोग कर सपा, कांग्रेस और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा था. नरेन्द्र मोदी ने मेरठ रैली में कहा था- भाजपा उनकी पार्टी ‘समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, अखिलेश यादव और मायावती’ के खिलाफ है. तब मोदी ने स्‍कैम का उल्लेख करते हुए एस-समाजवादी पार्टी, सी-कांग्रेस, ए-अखिलेश यादव और एम- मायावती को इससे जोड़ा था. हालांकि जल्द ही उनको इसका जवाब भी मिल गया. राहुल ने ‘स्‍कैम’ को कुछ इस तरह परिभाषित किया. एस से सर्विस, सी का मतलब करेज, ए से एबिलिटी और एम का मतलब मॉडेस्टी, जबकि अखिलेश यादव ने उन्नाव में स्‍कैम का मतलब बताया, ‘’सेव द कंट्री फ्राम अमित शाह एण्‍ड मोदी’’अर्थात देश को अमित शाह और मोदी से बचाओ. इसके बाद मोदी ने अपने भाषणों में मायावती को निशाना बनाया, जिसमें उन्होंने बीएसपी को परिभाषित करते हुए उसे ‘बहनजी की संपत्ति पार्टी’ बताया. इस हमले से तिलमिलाई मायावती कहां चुप रहने वाली थीं, उन्होंने नरेन्द्र दमोदर दास मोदी यानी ‘नेगेटिव दलित मैन’ कह दिया.

विकास को पीछे छोड़ने वाली यह लड़ाई यहीं नहीं थमी. अखिलेश यादव ने नया जबानी तीर छोड़ दिया. उन्होंने अमिताभ बच्चन द्धारा गुजरात सरकार के एक विज्ञापन पर कटाक्ष करते हुए कहा, मेरा सदी के महानायक से आग्रह है कि वह ‘गुजरात के गधों’ का विज्ञापन नहीं करें. दरअसल अमिताभ ने गुजरात का एक विज्ञापन किया है, जिसमें कुछ जंगली गधे दौड़ते दिख रहे हैं. वहीं मोदी ने एक सभा में समाजवादी परिवार यानी यादव परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, यादव परिवार के पास 500 कारें हैं, जबकि मेरे पास एक भी नहीं है. उन्होंने मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक की 5 करोड़ की कार का उल्लेख करते हुए परोक्ष रूप से सपा पर निशाना साधा.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तो इन सबसे दो कदम आगे निकल गए. उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा को परिभाषित करते हुए उसे ‘कसाब’ बता दिया. उन्होंने कांग्रेस (क), सपा (सा) बसपा (ब) को कुछ इस तरह जोड़ दिया. यहां बड़ा सवाल यह कि बेतुके बोल और इन चुटकुलों की जरूरत सभी को क्‍यों पड़ी ? राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह सब लोगों के भीड़ को आधे घंटे तक मंच के नीचे की गणित थी. किसी के पास भी विकास का सही रिपोर्ट कार्ड नहीं था. यदि होता तो वह बेतुकी बातों की बातों, गदहों, कसाब, स्‍कैम, निगेटिव मैन आदि में समय नहीं गंवाते. वह विकास का रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाते, किंतु इस मामले में एक नहीं सभी पार्टियां लगभग विफल ही रहीं.

Tags: हादसा

Post navigation

Previous: किसका बढ़ेगा कद और किसकी होगी फजीहत
Next: अब न रहेगी उनकी मूंछ, न वह दिखाएंगे अपना चेहरा

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.