तीन साल की बच्ची गलती से गटक गई मिट्टी का तेल, हालत गंभीर

सिकंदरपुर (बलिया)। डाक बंगला निवासी अपने मामा के घर आई 3 वर्षीय नीलू पुत्री मनोज कुमार ने गुरुवार की देर शाम घर में रखे सीसी का किरासन तेल पी गई. हालत गंभीर होने पर इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गोरखपुर निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी और पुत्री नीलू के साथ ससुराल आए थे. उसी दौरान नीलू के हाथ मिट्टी तेल से भरी सीसी लग गई और वह पूरा तेल गटक कर पी गई. कुछ देर बाद वह अचानक बेहोश होने लगी, तभी परिवार के लोगों ने उसे देखा. जिससे परिवार में कोहराम मच गया. परिवार वाले उसको तत्काल सीएचसी सिकंदरपुर ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट

बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट