12 साल की वंदना ने रखा रोजा

सिकंदरपुर (बलिया)। नगर के मोहल्ला रहिलापाली निवासी दिलीप कुमार की पुत्री कुमारी वंदना (12) ने रमजान को 19वां रोजा रख गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा दिया.

वंदना ने निर्धारित समय पर विधिवत सहरी खाया, पूरे दिन बिना अन्न व जल की रही और शाम को समय पर इफ्तार भी किया. वंदना की मां रीमा ने बताया कि वह जिस कोचिंग में पढ़ती है, वहां मुस्लिम लड़कियां भी पढ़ने आती हैं, जो रोजा रखती हैं. उन्हीं की देखा देखी वंदना ने भी मुझ से रोजा रखने की बात की तो मैंने स्वीकृति प्रदान कर दिया. रीमा के अनुसार वंदना आखरी रोजा भी रखने की बात करती है.

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट