Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • पुलिस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग में एक सरकारी शिक्षक समेत तीन और गिरफ्तार
  • Campus रिपोर्ट
  • CRIME डायरी
  • Jobs For You
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

पुलिस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग में एक सरकारी शिक्षक समेत तीन और गिरफ्तार

इन्हीं लोगों के माध्यम से हम लोगों को पेपर मिलना था. स्वतंत्र यादव वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय भोपारा थाना घोसी जनपद मऊ में सरकारी शिक्षक पर नियुक्त है.
Central Desk 18 February, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Three more arrested, including a government teacher, in the gang that cheated in police exams
पुलिस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग में एक सरकारी शिक्षक समेत तीन और गिरफ्तार

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया से आशीष दुबे 

बलिया. यूपी एस.टी.एफ. के निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव व उभांव थाने की पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर बेल्थरा रोड बस स्टैंड के सामने स्थित टाउन पैलेस होटल के कमरे से पुलिस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के एक सरकारी अध्यापक सहित तीन शातिर व्यक्तियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया.

जिनके कब्जे से 01 बलेनो कार UP60 AP 3812, 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर UP 54 AM 0386, 04 मोबाइल फोन, 05 प्रवेश पत्र छायाप्रति, 03 एटीएम कार्ड, 01 आधार कार्ड, 20,060 रुपये नगद ,02 प्रश्न पत्र की छायाप्रति बरामद किया गया.

जिनके विरुद्ध उभांव थाने में मु0अ 0एस0 55/2024धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना उभांव पंजीकृत कर कार्यवाई की जा रही है.

पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों स्वतंत्र यादव पुत्र विजय शंकर यादव निवासी ग्राम बेडवारा थाना रामपुर जनपद मऊ, उपेंद्र यादव पुत्र स्व सुरेश यादव जीयूतपुरा फरसाटांड़ थाना उभाव बलिया व मारकंडे यादव पुत्र श्रीकांत यादव निवासी चक महमूद चक थाना उभाव बलिया ने बताया कि हम लोग परीक्षा में अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ-साथ क्षेत्र के तमाम परिचितों से परीक्षा पास कराने के लिए सात-सात लाख रुपए का सौदा किया था, जिसमें दो लाख हम लोगो का कमीशन होता और पांच लाख जहां से पर्चा हम लोगों को मिलते वहां पर देते.

17 फरवरी 2024 की परीक्षा का पेपर आउट नहीं कर पाने पर हम लोगों ने फर्जी पेपर बनाकर परीक्षार्थीयों को व्हाट्सएप के माध्यम से दिए थे किंतु वह पेपर सही नहीं होने के कारण कैंडिडेट द्वारा पैसा नहीं दिया गया. तब हम लोगों ने पुनः पैसा कैसे लिया जाए उसकी योजना बनाने के लिए इस होटल में एकत्रित हुए थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया.

जिन लोगों के साथ काम में लगे थे उनमें से कुछ हमारे साथी पुलिस द्वारा मऊ और बलिया में पकड़ लिए गए जिससे हम लोगों के पास पैसा नहीं आ पाया.

हम लोगों को पेपर जिनके माध्यम से मिलना था उनमें मुख्य रूप से बलदाऊ सोनी निवासी मालदह थाना सिकंदरपुर अंगद साहनी निवासी तेनगुनिया थाना उभाव तथा ब्लूटूथ डिवाइस का काम करने वाले सरगना गिरिजा शंकर पुत्र रामनाथ निवासी बेल्थरा रोड तथा बिहार के मुख्य सरगना नारायण है, जो सुपौल बिहार के रहने वाले हैं. जो हम लोगों को पटना या बनारस में अलग-अलग होटल में मिलते थे.

इन्हीं लोगों के माध्यम से हम लोगों को पेपर मिलना था. स्वतंत्र यादव वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय भोपारा थाना घोसी जनपद मऊ में सरकारी शिक्षक पर नियुक्त है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia उभावं एसपी घोसी टाउन पैलेस होटल डीएम थाना परीक्षा पुलिस बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बस स्टैंड बागीबलिया बेल्थरारोड ब्रेकिंग न्यूज मऊ यूपी एस.टी.एफ.

Post navigation

Previous: जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण कार्य में कार्यरत अधिकारियों/ कर्मचारियों/ चिकित्साधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण
Next: आज की खास – खास ख़बरें / 18 February 2024

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.