Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • फैशन ब्यूटी के क्षेत्र में भविष्य की असीम संभावनाएं – अक्षरा सिंह
  • स्पेशल/Exclusive

फैशन ब्यूटी के क्षेत्र में भविष्य की असीम संभावनाएं – अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह मौजूद पत्रकारों से कहा "फैशन ब्यूटी के क्षेत्र में भविष्य की असीम संभावनाएं है. इस क्षेत्र में युवा वर्ग रोजगार के तौर पर आज अच्छी कमाई कमा रहे हैं. खासकर महिलाओं के लिए यह क्षेत्र काफी मददगार है.
Central Desk 21 May, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
aakankchha sing

–फैशन ब्यूटी के क्षेत्र में महिलाएं रोजगार के तौर पर आज अच्छी कमाई कमा रहे हैं : अक्षरा सिंह

–कार्यक्रम के बाद ग्रेजुएट चाय वाली से मिलने पहुंची अक्षरा सिंह की एक झलक और सेल्फी को आतुर दिखे पटनावासी

शनिवार को भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह पटना में थी. इस दौरान अक्षरा सिंह ने कहा महिलाएं हों या पुरुष,इनदिनों बिहार के लोग भी अपने सुंदर लुक के प्रति सजग नजर आते हैं. अब खूबसूरत बनने की उनकी ललक को अंजाम देगा भारत का नम्बर एक हेयर और ब्यूटी सैलून नेचुरल्स.

मंगलवार को भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने पटना में एसपी वर्मा रोड में मोस्ट एडवांस स्पा नेचुरल्स का उद्घाटन किया.

कार्यक्रम के बाद अक्षरा ग्रेजुएट चाय वाली के स्टॉल बोरिंग चौराहा पहुंची और आत्मनिर्भर बन चुकी लड़की का हौसला भी बढ़ाया.

इस दौरान देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ लग गयी और अक्षरा के साथ एक सेल्फी और उनकी एक झलक पाने को पटना वाले आतुर दिखे.

उद्घाटन के मौके पर अक्षरा सिंह मौजूद पत्रकारों को संबोधन में कहा “फैशन ब्यूटी के क्षेत्र में भविष्य की असीम संभावनाएं है. इस क्षेत्र में युवा वर्ग रोजगार के तौर पर आज अच्छी कमाई कमा रहे हैं. खासकर महिलाओं के लिए यह क्षेत्र काफी मददगार है.

एक सर्वे के मुताबिक,भारत में फैशन ब्यूटी का मार्केट बीस प्रतिशत प्रतिवर्ष बढ़ रहा है. आंकड़े बताते हैं कि ब्यूटीशियन की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है और यहां के हजारों ब्यूटीशियन विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. यही नहीं, भारत के प्रशिक्षित ब्यूटीशियन्स की मांग भी दुनिया भर में बहुत है.

आंकड़े यह भी बताते हैं कि जो लोग इस क्षेत्र में नौकरी करते हैं, उनमें से अधिकतर एक या दो साल में अपना काम स्थापित कर लेते हैं,यानी इस क्षेत्र में नौकरी करने की अपेक्षा लोग स्वरोजगार करना पसंद करते हैं.
फैशन और ब्यूटी के क्षेत्र के लिए बिहार के लोगों मे भी जागरूकता आयी है ये हमारे समाज के तरक्की का एक उदाहरण है. फैशन और ब्यूटी के क्षेत्र की तमाम जरूरतों को देखते हुए पटना में इस बेहतरीन सैलून की शुरुआत की गई है. अब पटना में भी महानगर की तर्ज पर मोस्ट एडवांस व एक्सपर्ट की मौजूदगी में लोग हेयर- स्किन ट्रीटमेन्ट,थेरेपी इत्यादि का लाभ उठा पाएंगे.

नेचुरल्स सैलून की निदेशक स्तुति राय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि व्यक्तित्व निखार के लिए सैलून का क्रेज बढ़ रहा है. महिला हो या पुरुष, बच्चे हों या बुज़ुर्ग सभी अपने बालों के रख-रखाव के साथ स्वस्थ त्वचा और शारीरिक साफ़ सफाई के प्रति भी जागरूक हो गए है, नेचुरल्स सैलून केवल बालों की कटिंग या स्टाइलिंग तक ही सीमित नहीं है यहां भारत के सौंदर्य विशेषज्ञों की टीम की देख रेख में त्वचा का उपचार,हेयर स्टायलिंग, स्पा और थेरेपी की जाएगी. इस यूनिसेक्स कैम्पस में पुरुष के लिए 1000 स्क्वायर फिट और महिलाओं के लिए लगभग 1500 स्क्वायर फिट अलग अलग कैम्पस है. मौके पर मृणाल, राशिद इत्यादि कई अन्य लोग भी मौजूद रहे.

(विशेष संवाददाता पूजा पांडे की रिपोर्ट)

Related

Tags: अक्षरा सिंह असीम संभावनाएं फिल्म फैशन ब्यूटी बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार भोजपुरी सुपरस्टार

Post navigation

Previous: प्राथमिकता पर हो समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण: जिलाधिकारी
Next: अधेड़ सरयू नदी में डूबा, शव की तलाश में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.