पड़ोसी की दबंगई से परेशान परिवार ने एसडीएम से लगाई  गुहार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. नगर क्षेत्र में एक गरीब परिवार अपनी पैतृक जमीन पर चल रहे विवाद और पड़ोसी की दबंगई से परेशान होकर न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। ठेले पर छोला–फुलकी बेचकर गुज़ारा करने वाले परिवार की पीड़िता अर्चना देवी, पत्नी भगवती प्रसाद, निवासी नगर पंचायत बिल्थरारोड, वार्ड8 ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।

पत्र में बताया कि उसकी पैतृक भूमि मौज़ा बीबीपुर में स्थित है। इसी भूमि पर पड़ोसी पक्ष द्वारा रास्ता विवाद का बहाना बनाकर दबंगई की जा रही है और जबरन कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। अर्चना देवी के अनुसार दिखाए गए रास्ते और जमीन की वास्तविक स्थिति में भारी अंतर है। इसी कारण आए दिन विवाद की नौबत बन जाती है।

परिवार का आरोप है कि विपक्षी अपनी पहुंच और ताकत का इस्तेमाल करते हुए भूमि पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए भी संघर्ष कर रहा है। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से भूमि की पैमाइश, वास्तविक सीमा निर्धारण, तथा दबंगों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

परिवार का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब न्याय नहीं मिल रहा, तो उन्हें अपनी रोज़ी-रोटी छोड़कर दर-दर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel