Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. रविवार की शाम से हो रही निरन्तर बरसात के कारण स्थानीय नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की जहां पोल खुल गई है, वहीं सिंचाई की लिए पानी हेतु तरस रहे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ चुकी है। किसान अब खेती में जुट चुके हैं।
रविवार से शाम को हुई जोरदार बरसात से कई घरों तथा दुकानों में नाला का गंदा पानी घुस गया। सामान की बर्बादी हो गई। नागरिकों का कहना है यदि नालों की साफ सफाई समय से हुई होती तो शायद नालों को पानी न मकान व दुकानों में पानी घुस पाता और न सड़क पर भर पाता।
सड़कों पर जलजमाव से बाजार में ग्राहकों की भी कमी हो गई। सोमवार को भी रुक रुक कर बरसात निरन्तर होती रही। बरसात के कारण रविवार की पूरी रात तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति गायब मिली। विद्युत कर्मियों के अथक प्रयास के बाद सोमवार की दोपहर में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


