Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • एकेडमिक कौंसिल की हरी झंडी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सम्बद्ध कॉलेजों में भी अब पीएचडी
  • Uncategorised

एकेडमिक कौंसिल की हरी झंडी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सम्बद्ध कॉलेजों में भी अब पीएचडी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में पीएचडी की दशकों पुरानी इच्छा शुक्रवार को पूरी हुई. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हाँगलू की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक कौंसिल की मीटिंग में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है
General Desk 15 December, 2018 1 minute read
update_allahabad-university.jpg

इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में पीएचडी की दशकों पुरानी इच्छा शुक्रवार को पूरी हुई. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हाँगलू की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक कौंसिल की मीटिंग में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है. डिग्री कॉलेजों और उनसे जुड़े शिक्षकों के लिए यह एक बड़ी सौगात है. कुछ महीने पहले विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रोफेसर जगदंबा सिंह के निर्देशन में एक कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी ने सभी कॉलेजों का दौरा किया. कुछ दिन पहले कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी. शुक्रवार की बैठक में इसी रिपोर्ट पर चर्चा होनी थी.

विधि संकाय में हुई इस बैठक में विश्वविद्यालय के 42 विभागों के विभागाध्यक्ष, चारों संकाय के डीन, रजिस्ट्रार, डीएसडब्लू और कई कॉलेज के प्रिंसिपल समेत लगभग 60 सदस्य शामिल हुए. कुलपति ने एकेडमिक कौंसिल की मीटिंग में प्रस्ताव रखा कि कॉलेज में पीएचडी कोर्स आरंभ किया जाए. जिसे वहां उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति और एक स्वर से सहमति प्रदान की.

एकेडमी काउंसिल की मीटिंग में कुलपति ने सभी कॉलेजों में सैद्धान्तिक रूप से पीएचडी की मंजूरी दे दी. एकेडमी कौंसिल में इस आशय का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया. अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सभी संघटक कॉलेज अपने स्तर पर शोध प्रक्रिया आरंभ कर सकेंगे. पीएचडी में प्रवेश का आधार क्रेट परीक्षा द्वारा निर्धारित होगा.

कॉलेजों के लिए ऐसा है मानक

यूजीसी के अनुसार कॉलेज में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के निर्देशन में 5 और एसोसिएट प्रोफेसर के निर्देशन में 8 छात्र शोध कर सकेंगे. विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कॉलेजों को पीएचडी कराने की अनुमति दी गई है. परंतु राजर्षि टंडन कन्या महाविद्यालय को इसमें शामिल नहीं किया गया. उनके पास आधारभूत संरचना का अभाव बताया गया. वहां स्टाफ और छात्रों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. चितरंजन कुमार ने कहा कि कुलपति ने 50 साल से लंबित कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया है. अब वर्षों से पक्षपात के शिकार कॉलेज विश्वविद्यालय के समक्ष आ गए हैं. कई शिक्षकों का पूरा जीवन बिना रिसर्च के गुजर गया था. अब कॉलेजों के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा. यह कॉलेजों और उनके शिक्षकों के लिए ऐतिहासिक पल है.

हिन्दी में शोध की 60 सीटें बढ़ेंगी

एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई कि हिंदी विभाग में शोध की 60 सीटें बढ़ाई जाएं. इसके लिए बहुत शीघ्र ही विज्ञापन निकलेगा और यह 60 सीटें 2017 -18 की होंगी.

इन कॉलेज को पीएचडी में इन कोर्स की स्वीकृति

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज– हिंदी, रक्षा अध्ययन, अर्थशास्त्र

सीएमपी कॉलेज– बॉटनी, जूलॉजी, केमेस्ट्री, कॉमर्स, लॉ, हिंदी,इंग्लिश, संस्कृत, ज्योग्राफी, एजुकेशन ,एंसीएन्ट हिस्ट्री पॉलिटिकल साइंस.

ईश्वर सरन डिग्री कॉलेज– हिंदी, इंग्लिश,एंसीएन्ट हिस्ट्री ,मेडिवल हिस्ट्री,, सोशियोलॉजी, पॉलीटिकल साइंस ,डिफेंस स्टडीज ,एजुकेशन, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स

यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज– इकोनॉमिक्स, फिलोशफी, पॉलीटिकल साइंस, एजुकेशन, बॉटनी, केमेस्ट्री, फिजिक्स

एसपीएम कॉलेज– पॉलिटिकल साइंस, डिफेंस, कॉमर्स .

आर्य कन्या– पॉलिटिकल साइंस, एजुकेशन .

जगत तारन कॉलेज– संस्कृत .

हमीदिया कॉलेज– उर्दू .

एसएस खन्ना कॉलज– हिंदी, प्राचीन इतिहास, सोशियोलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री ,जूलॉजी.

सेल्फ फाइनेंस कोर्स को रेगुलर मोड में करने को बनी कमेटी

राजर्षि टंडन कॉलेज में पीएचडी की सुविधा नहीं दी गई. एकेडमी काउंसिल की मीटिंग में कई कॉलेजों ने इस बात को उठाया कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स को रेगुलर मोड में किया जाए. इसके लिए कुलपति ने एक कमेटी गठित की.

60000 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने कहा, “आज कॉलेजों ने पीजी से पीएचडी तक की यात्रा पूरी कर ली है. इसका लाभ विश्वविद्यालय के साठ हजार छात्रों को मिलेगा. किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान शोध से ही होती है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कॉलेजों को शोध और ज्ञान का केंद्र बनाने का लक्ष्य है. हम कॉलेज की हरसंभव और हर स्तर पर सहायता करेंगे. कोई भी व्यक्ति यूनिवर्सिटी को जकड़ कर नहीं रख सकता. हम चाहते हैं कि सब पढ़ें, सब बढ़े. इलाहाबाद विश्वविद्यालय को देश में रिसर्च का केंद्र बनाया जाएगा. विश्वविद्यालय में संस्थागत सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. आगे बढ़ने का एजेंडा तय कर लिया है.”

Tags: विश्वविद्यालय

Post navigation

Previous: आधा अधूरा तैयार शिवरामपुर पीपा पुल से जोखिम भरा सफर कर रहे लोग
Next: कमांडर जीप के चपेट में आई किशोरी की मौत

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.