Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • खेतों में बस गया अस्थायी आधुनिक नगर, धनुष यज्ञ मेला शुरू
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive

खेतों में बस गया अस्थायी आधुनिक नगर, धनुष यज्ञ मेला शुरू

बताते हैं कि संत सुदिष्ट बाबा रामायण एवं महाभारत की कथा में विशेष रूचि लेते थे
General Desk 22 November, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
bairia_dhanushyagya-mela-th

बैरिया (बलिया)। पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी बिहार के ग्रामीण अंचलों में चर्चित सुविख्यात संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर लगने वाला धनुष यज्ञ मेला गुरुवार से शुरू हो रहा है. लगभग 3 सप्ताह तक चलने वाले इस मेले की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं. रानीगंज बाजार से पूरब कोटवा गांव के किनारे संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम (सुदिष्टपुरी) पर प्रत्येक वर्ष अगहन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से धनुष यज्ञ मेला प्रारंभ होता है. यह मेला 23 नवंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेगा.

 मेले की खासियत यह है यहां हर अलग-अलग तरह के वस्तुओं के लिए अलग-अलग कतारों में दुकानें सजती हैं. बीच में चौक स्थापित किया जाता है. जहां धर्म ध्वज लगाकर विधिवत पूजन अर्चन के साथ मेले का शुभारंभ होता है. ग्राम पंचायत कोटवां द्वारा लगाए जाने वाले इस मेले को खास नक्शे के अनुसार लगाया जाता है. जिससे मेला क्षेत्र सड़कों, गलियों, चौराहों से युक्त एक सुंदर ढंग से बसे आधुनिक नगर का स्वरूप ले लेता है. पास-पड़ोस जनपदों के लोग भी इस मेले में आते हैं. मेला प्रबंधन इस साल मेले में आने वाले दर्शनार्थियों और मेला प्रेमियों की भीड़ का आकलन एक लाख के लगभग कर रही है. संत सुदिष्ट बाबा के दर्शन अर्चन के अलावा मेले में आने वाले लोग खरीद-बिक्री भी करते हैं. 

बताते हैं कि मेले का जो स्वरूप आजकल है, प्रारंभिक दिनों में ऐसा नहीं था. यद्यपि कि आज भी दूर दूर से संत महात्मा इस मेले में आते हैं, और सुदिष्ट बाबा की समाधि के सामने नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. एक-दो दिन ठहर कर अपने-अपने स्थान को वापस लौट जाते हैं. संतों का यह जमघट ही इस मेले का प्रारंभ रहा है. बताते हैं कि संत सुदिष्ट बाबा रामायण एवं महाभारत की कथा में विशेष रूचि लेते थे. यह मेला भी उन रुचियों का ही प्रतिफल है. प्रत्येक वर्ष अगहन मास के कृष्ण पक्ष एकादशी को बाबाजी 18 पुराणों की कथा आरंभ कराते थे. आश्रम के शिवालय के इर्द-गिर्द 18 वेदिकाएं बनाई जाती थी. जिस पर पूर्ण निष्ठा के साथ 18 विप्र कथा बचने के लिए बैठते थे. इसी के साथ ही काशी से रामलीला मंडली बुलाई जाती थी. रात में रामलीला होता था. अगहन शुक्ल पंचमी को धनुष यज्ञ का दृश्य प्रस्तुत किया जाता था. इस अवसर पर सुदिष्ट बाबा देश के कोने-कोने से संतो को निमंत्रित करते थे. इस अवसर पर रामलीला में राम एवं सीता की भूमिका निभाने वाले पात्र अविवाहित लड़के और लड़की होते थे. बाबा के आश्रम पर ही धनुष भंग के बाद उनका विवाह करा दिया जाता था. इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग विशेष रुप से हाथी घोड़े पर सवार होकर बाबा जी के आश्रम पर आते थे. जिस प्रकार अयोध्या से बारात चलकर जनकपुर पहुंची थी, उसी प्रकार का दृश्य उपस्थित किया जाता था. समयचक्र के साथ ही मेले का स्वरूप बदलता गया. लेकिन परंपरा अब भी कायम है. इस मेले में पश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से मेला प्रेमी और सुदिष्ट बाबा की समाधि के दर्शनार्थी आते हैं. दूर दूर से आने वाले लोग एक दिन पहले ही पहुंच जाते हैं, और यहां रात्रि विश्राम कर सुबह सुदिष्ट बाबा का दर्शन कर मेले में सब्जी जलेबी का आनंद लेते हैं. मेले से खरीददारी भी करते हैं. लंबे समय तक चलने वाले इस मेले का स्वरूप अब आधुनिक हो गया है. ग्राम पंचायत कोटवा द्वारा लगाए जाने वाले इस मेले में स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा, प्रकाश आदि की व्यवस्था मेला प्रबंधन द्वारा की जाती है. मेला प्रबंध समिति के पूर्व प्रधान गौरी शंकर प्रसाद ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. पर्याप्त हैंड पाइप और जनरेटर लगवा दिया गया है. मेले में आने वाले लोगों के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत शौचालय को लेकर होती थी. ऐसे में मेले में आने वाले साधु महात्माओं के लिए दो स्थाई शौचालय, महिलाओं के लिए चार अस्थाई शौचालय और पुरुषों के लिए 12 अस्थाई शौचालय बनाया गया है. सुरक्षा के लिए मेले में थाना मीना बाजार स्थापित है. अन्य भी मेले पर चौकशी रखने के लिए ग्राम पंचायत के सदस्य हमेशा तत्पर हैं.

Related

Tags: धनुष यज्ञ मेला बैरिया

Post navigation

Previous: सांसद भरत सिंह ने फीता काट कर किया कस्तूरी गैस एजेंसी का उद्घाटन
Next: मतदान के दिन अवकाश घोषित

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.