मोबाइल चार्ज करते समय करेंट की चपेट में आए किशोर की मौत

बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर (सकरपुरा) गाँव में मोबाइल चार्जिंग करते वक्त करेंट की चपेट में आए एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सकरपुरा निवासी मुकेश पुत्र दीनानाथ अपने घर में ही बिजली के बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रहा था. इसी दौरान ही उसे तेज करेंट लगा और वह तड़फड़ाने लगा. परिजन कुछ समझ पाते इसी बीच उसकी हालत खराब होने लगी. घर वालों ने बांसडीह सीएचसी ले आए. वहाँ से डॉक्टरों ने उसे बलिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जिला अस्पताल पर चिकित्सकों ने उक्त किशोर को मृत घोषित कर दिया.

लेटेस्ट अपडेट