Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दौरान राहत पहुंचाने के लिए लेखपालों को दिये जरूरी टिप्स
  • जिला जवार

जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दौरान राहत पहुंचाने के लिए लेखपालों को दिये जरूरी टिप्स

सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. बाढ़ की आपदा के दौरान कैसे लोगों को बेहतर से बेहतर राहत दिलाई जा सके, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैरिया व सदर तहसील के लेखपालों के साथ बैठक कर जरूरी टिप्स दिये.
News Desk 4 July, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM_FLOOD_1

बलिया। सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. बाढ़ की आपदा के दौरान कैसे लोगों को बेहतर से बेहतर राहत दिलाई जा सके, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैरिया व सदर तहसील के लेखपालों के साथ बैठक कर जरूरी टिप्स दिये. कहा कि बाढ़ जैसी दैवीय आपदा में लेखपाल अगर सेवाभाव से काम कर दे तो निश्चित ही शत प्रतिशत पीड़ितों को राहत मिलेगी. लेखपालों ने भी बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया.
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी वितरण होगा उससे सम्बन्धित कागजात भी सुरक्षित रखने होंगे. राहत सामग्री वितरण स्थल चिन्हित कर लें. यह किसी भी मुख्य सड़क के किनारे नहीं होना चाहिए. जहां खाना बनेगा या पैक होगा वहां विपणन, आपूर्ति विभाग के अधिकारी रहेंगे. बाढ़ चौकियों पर पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग व जनता को राहत पहुंचाने वाले अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी तत्पर रहेंगे. तहसीलदार को निर्देश दिया कि एक राजस्व हल्के को एक बाढ़ चौकी से जोड़ा जाए. लेखपाल अपने क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों से बराबर सम्पर्क में रहेंगे, ताकि हर स्थिति की तत्काल जानकारी हो सके.

जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश दिया कि इस बीच संचार व्यवस्था लगातार बनी रहे. किसी भी हालत में मोबाइल बंद की शिकायत नहीं आनी चाहिए. इसके लिए तहसीलदार को निर्देश दिया कि प्रत्येक लेखपाल को सोलर चार्जर भी जरूरत पड़ने पर उपलब्ध कराएं. यह भी कहा कि अगर किसी नाविक का पेमेंट अभी तक लम्बित हो तो तत्काल मुझें दें, ताकि शीघ्र भुगतान किया जा सके. लेखपाल यह भी देख लेंगे कि बाढ़ चौकियों पर हैण्डपम्प, बिजली, सोलर लाईट आदि व्यवस्था ठीक है या नहीं. इसकी भी रिपोर्ट देंगे ताकि समय रहते ये सब व्यवस्था की जा सके. बैठक में सदर व बैरिया तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे.

तहसील स्तर पर भी बनेंगे दो उप नियंत्रण कक्ष
सम्भावित बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने व नियंत्रण करने के लिए जिले स्तर पर एक कंट्रोल रूम बनेगा. इसके अलावा तहसील स्तर पर दो उप नियंत्रण कक्ष बनेंगे. सब-कंट्रोल रूम पर कुछ गाड़ियां, नाव, गोताखोर आदि रिजर्व में रहेंगे. सदर तहसील के लिए नरहीं व हल्दी में उप नियंत्रण कक्ष का सुझाव मिला.

बाढ़पीडितों को सड़क मार्ग से जाने की होगी व्यवस्था
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार हरसम्भव यही प्रयास होगा कि बाढ़ के दौरान इस पार से उस पार सड़क मार्ग से ही ले जाया जाए. इसके लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था भी होगी और बकायदा लाॅगबुक मेंटेन होगा. सुबह-शाम समय निर्धारित कर लोगों के आवागमन की व्यवस्था होगी. बताया कि नदी की धारा में नाव फंसने के खतरे को देखते हुए इस बार ऐसी व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा, जो गांव चारों तरफ से घिर गये होंगे वहां के लोगों को निकटतम स्थल तक ही नाव से लाया जाएगा. गाड़ियों में एक स्टाफ होगा जो गाड़ी को समय से चलवाने के साथ लाॅगबुक मेंटेन करेगा.
तीन चरणों में लेखपाल करेंगे सर्वे
जिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का सर्वे तीन चरणों में करने को कहा. पहले चरण में उन गांवों का सर्वे 15 जुलाई तक कर लिया जाए जो रिंग बन्धे व नदी के बीच में हो. इस क्षेत्र में किस खेत में कौन सी फसल लगी है, इसकी रिपोर्ट तैयार कर लें. बताया कि ये एरिया फसली बीमा योजना के अन्तर्गत आच्छादित होगा. दूसरे चरण में यानि 15 जुलाई से बाद रिंग बन्धे के बाहर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करना है. इन दोनों सर्वे क स्थिति की जानकारी 31 जुलाई को ली जाएगी. तीसरे चरण में यह देखना है कि नदी की कटान में कौन सी जमीन या घर आ सकते हैं.

Related

Tags: कटान डीएम नरही बलिया बाढ़ बैरिया हल्दी

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने जीएसटी के क्रियान्वयन के लिए बनाये 7 नोडल अधिकारी
Next: जिलाधिकारी ने पोषण मिशन के कार्याें की समीक्षा की

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.