टीम आरा ने बांसडीह को आठ विकेट से हराया, आलोक मैन आफ द मैच

मझौवां (बलिया)। अतुलानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मझौवां में चल रहे कारगिल शहीद शैलेन्द्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इंटक जिला अध्यक्ष व कांग्रेस विनोद सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अयोध्या प्रसाद हिन्द ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को फीता काटकर किया. 

इस मौके पर कहा कि खेल से व्यायाम तो होता ही है, साथ ही शरीर स्वस्थ्य तथा निरोग रहता है. बुद्धि का भी विकास होता है. फाइनल मैच आरा व बांसडीह के बीच खेला गया. आरा के कप्तान ने टॉस जीत फिल्डिंग करने का निर्णय लिया. बैटिंग करने उतरी बांसडीह की टीम 125 रन पर चौदह ओवर मे ही सिमट गई. जबाबी बल्लेबाजी करने आई आरा की टीम दसवें ओवर में दो विकेट खोकर बडे़ आराम से लक्ष्य प्राप्त कर लिया. मैन आफ द मैच अलोक कुमार आरा टीम के रहे, जबकि मैन आफ द सिरिज धन्नू बासंडीह की टीम से रहे. मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर पवन सिंह “चेगन”, प्रधान प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, बबलू सिंह, अटल सिंह, भीम सिंह, कुणाल सिंह, राहुल सिंह, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे.

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट

बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट