शिविर का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी डॉ जयंत कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ दिवाकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
शिविर का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी डॉ जयंत कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ दिवाकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
सभी जनसामान्य को यह भी अवगत कराया गया कि दिनांक 12.11.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार के मामलों, जो जुर्माने से दंडनीय हो अथवा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, बिजली के मामले, टेलीफोन बिल के मामले, टैक्स के मामले, चेक बाउंस के मामले, राजस्व सम्बन्धित मामलें, सुलह योग्य फौजदारी मामले एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के वैवाहिक मामलें इत्यादि का पूर्ण और प्रभावी समाधान प्राप्त कर सकते हैं, अतः आप अपने या अपने किसी परिचित के उपरोक्त विवादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करावें तथा इस सस्ते, सुलभ न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठायें.
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह रही. उन्होंने कहा कि दिव्यांग लोग समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं. केन्द्र व प्रदेश सरकार इनके आत्म सम्मान , विकास व शिक्षा के साथ ही विभिन्न योजनाओं से इन्हें लाभ दे रही हैं. उन्होंने समाज के लोगों से सभी दिव्यांग बच्चों व भाई, बहनों का हमेशा मदद व सम्मान करने का आवाह्न किया.
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कैडेटों को सम्मानित भी किया गया. सफल आयोजन के लिए कैम्प कमाण्डेण्ट ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया. कैम्प के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेटों एवं स्टाफ को प्रोत्साहित किया.
पशु आरोग्य मेला व शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों गांव के पशुपालक अपने सैकड़ों पशुओं के साथ उपस्थित रहे। डॉक्टरों द्वारा पशुओं की जांच कर नि:शुल्क पशुओं में टीकाकरण एवं दवा का वितरण किया गया.