बांसडीह कोतवाली पुलिस ने ग्राम रेगहा रिंग बंधे से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित उस पर लदी 147 पेटी अंग्रेजी शराब व डुहिजान हुसेनाबाद स्थित दीनबंधु शर्मा के ईंट भट्ठे से भी 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है.
Tag: शराब
नरही पुलिस द्वारा शराब माफियाआें पर नकेल कसने के क्रम में गुरुवार को एक आैर सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बिलरिया गांव के पास स्कार्पियो में रखी 26 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को भी पकडा है.
थाना क्षेत्र के बालूपुर रोड स्थित देशी शराब व बीयर की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने गुरुवार को सिकंदरपुर-बालूपुर मार्ग को जाम कर दिया.
बैरिया डाकबंगला रोड पर सड़क किनारे कुछ दिनों से चलाई जा रही सरकारी शराब की दुकान हटाने के आश्वासन देने के बावजूद अधिकारी निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी दुकान नहीं हटवाया गया.
स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को दोपहर चांददियर पुलिस चौकी पर जांच के दौरान 12 चक्का ट्रक पर बिहार पूर्णिया के लिए जा रहे लगभग 40 लाख रुपए मूल्य की 506 पेटियों में भरी 6792 सीसी अंग्रेजी शराब पकड़ी है.
पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए नगर के दुसाध टोली में औचक छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट करते हुए सौ लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किया.
थाना क्षेत्र के छाता गांव में बुधवार को सदर आबकारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश शुक्ला की संयुक्त टीम ने छाता निवासी अवैध शराब निर्माता मुन्ना राजभर के यहां छापा मारकर लगभग 35 लीटर शराब और भारी मात्रा में लहन पकड़ा.
स्थानीय बाजार से निकल कर भोजापुर गाँव की ओर जाने वाले मार्ग पर चल रहे देशी, अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं.
बस्तौरा गांव के मौजा दुगाई गांव स्थित देशी शराब की दुकान को हटाने के लिये सैकड़ों महिलाओं एवम पुरुषों ने जमकर प्रदर्शन किया.
थाना क्षेत्र के बसरिकापुर चट्टी के पास मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह दुबहड़ पुलिस एवं एसओजी की टीम ने बिहार जा रहे 32 लाख रुपये के अवैध शराब को ट्रक सहित बरामद कर लिया.
कस्बा से भोजापुर मार्ग पर संचालित शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में झाड़ू व डंडा लेकर बैरिया तिराहे पर उग्र प्रदर्शन किया. घण्टों सड़क जाम कर दिया, जाम से निकलने वाले दर्जनों लोगों को झाड़ू से महिलाओ द्वारा पिटाई भी की गई.
गुरहत्थी के बाद दूल्हा जब माड़ो में पहुंचा तो नशे में धूत था. स्थानीय लोगों की माने तो दुल्हन की बहनें जब आरती उतारने उसके करीब पहुंची तो शराब की बदबू आ रही थी. उसके पैर लड़खड़ा रहे थे.
मॉडल स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर आरपीएफ ने सोमवार को एक लावारिस बैग में अवैध शराब संग बियर के 10 केन बरामद किए. आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बैग को सील कर आबकारी विभाग को सौंप दिया.
देशी दारू संग एक युवक गिरफ्तार नरही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उधऱ, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर पलानी गांव में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप समेत छह सौ पेटी लाखों रुपयो के गोवा निर्मित अंग्रेजी शराब को एक घर में रखते हुए पकड़ा.
सुखपुरा पुलिस ने शनिवार की रात एक मारुति कार से 9 पेटी शराब पकड़ा है. पुलिस को देख चालक कार छोड़ कर भागने मे सफल रहा. कार व शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया. उधर सिकंदरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध देशी शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ शीघ्र ही विशेष अभियान चलाया जाएगा.
पुलिस अधीक्षक बलिया सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना फेफना में पैदल गश्त व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि रामगढ़ के पास कन्टेनर से अवैध अग्रेजी शराब बिहार ले जायी जा रही है.
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिहार की सीमा पर के गांव रिसाल राय के टोला से अरुणाचल प्रदेश से निर्मित रॉयल स्टाइल शराब की 34 पेटियां पकड़ी है. जिसमें 750 एमएल वाली 408 बोतलें हैं. यह शराब गाड़ी नंबर यूपी 60 यस 6002 में रख कर बिहार ले जाने की तैयारी थी.
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बालुपुर रोड स्थित शराब भट्ठी के समीप शनिवार की शाम शराब पीने से एक युवक की वहीं मौत हो गई.
ग्राम पंचायत सूर्यपुरा में काफी समय से अमरबेल की तरह फल फूल रहे अवैध कच्ची शराब के धन्धे पर सुबह गांव की महिलाओं की शिकायत पर 100 नम्बर की पुलिस के अचानक पड़े छापामारी से शराब माफियाओ में हड़कम्प मच गया.
कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी चट्टी पर स्थित देशी शराब की दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने चेताया कि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन एवं आन्दोलन करने को बाध्य होंगे.

