उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे.
इंदौर-पटना राजेंद्र नगर एक्सप्रेस हादसे में घायल लोगों को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. करीब आठ घायलों को एम्बुलेंस के जरिये लाया गया है. हॉस्पिटल में मौके पर एसीएम, एसडीएम और मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल मौजूद हैं. हॉस्पटल में 100 से ज्यादा बेड को खाली करा कर मरीजों लिए रख लिया गया है. डॉक्टरों की टीमें इलाज के लिए मौजूद हैं. 24 से ज्यादा एम्बुलेंस को घटना स्थल पर भेज दिया गया है
पटना से इंदौर जाने वाली ट्रेन इंदौर-पटना राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के 14 डब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा कानपुर देहात के पुखरायां स्टेशन के पास दलेल नगर के पास हुआ. इस हादसे में 63 लोगों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं. सूचना पर अधिकारियों के साथ झांसी-कानपुर से राहत ट्रेनों को रवाना किया गया है.
राजधानी पटना में शनिवार को विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. नए भवन के निर्माण में छह वर्ष से भी अधिक का समय लगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 जनवरी 2010 को इस भवन का शिलान्यास किया था. पिछले महीने दो अक्टूबर को ही इसका उद्घाटन होना था, पर एनजीटी के फैसले की वजह से उद्घाटन कार्यक्रम टल गया था.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर को फिर एक तोहफा दिया है. शुक्रवार को अपनी कैबिनेट बैठक में उन्होंने प्रेक्षागृह के प्रस्ताव को मंजूरी दी. गाजीपुर का यह पहला प्रेक्षागृह होगा. अर्से से इसकी कमी महूसस की जा रही थी. सीडीओ गाजीपुर अरविंद पांडेय ने बताया कि स्वीकृत प्रेक्षागृह विकास भवन कैंपस में बनेगा.