फिसल कर गिरे सपा सांसद रेवती रमण सिंह

राज्य सभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर रेवती रमण सिंह अशोक नगर स्थित निवास पर फिसल कर गिर गए. उन्हें गहरी चोट लगी है.

ट्रॉमा सेंटर को लेकर जनप्रतिनिधियों में मची होड़

इस समय ट्रामा सेंटर को लेकर राजनीति जोरों पर चल रही है. अपने—अपने विधानसभा क्षेत्रों में ट्रामा सेंटर निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों में होड़ मची हुई है. इस पूरे रस्साकशी में फिलहाल प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र बीस दिखाई दे रहे हैं. पूर्व में मुहम्मदाबाद में ट्रामा सेंटर के प्रस्ताव की स्वीकृति मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कैबिनेट की ओर से दी गई थी, जो बाद में स्थानांतरित होकर जिला मुख्यालय पर आ गई है.

अब मवेेशियों के इलाज के लिए सचल वाहन दस्ते की सौगात

प्रदेश के पशु पालकों को सरकार के तरफ से सचल वाहन दस्ते की सौगात दी गई है. पशु चिकित्सा की जीर्ण—शीर्ण व्यवस्था को बदलने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस पहल से किसानों को अपने पशुओं के इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी.

शिक्षा मित्रों की बेमियादी हड़ताल समाप्त

असमायोजित शिक्षामित्रों के बेमियादी भूख हड़ताल और धरने को बड़ी सफलता मिली है. संगठन की ताकत ने सरकार को झुकाने का कार्य किया है. सांसद राज्यसभा नीरज शेखर के प्रयास से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिलने का मौका दिया और एक प्रतिनिधिमंडल को 29 दिसम्बर को लखनऊ के आवास पर मुलाकात का समय दिया.

दो माह चलाकर, बंद कर दी परिवहन निगम की बस

जेपी के गांव सिताबदियारा से पटना तक के लिए अभी हाल ही में परिवहन निगम की बस सेवा चालू की गई थी. यह बस सिताबदियारा ही नहीं, यूपी सीमा के लोगों के लिए भी एक वरदान थी. सभी लोग इस बस सेवा से बेहद खुश थे, तभी बाढ़ आई और यह बस बंद कर दी गई.