मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन व पुलिस तैयारियों में जुट गई है. जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने पुलिस लाइन में हेलीपैड, सेफ हाउस लेकर अन्य तैयारी के सम्बंध में निरीक्षण किए.

सीएम को लिखी चिट्ठी, कटानरोधी कार्यों में लूट खसोट पर सख्ती से रोक लगे

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गाँव के समाज सेवी सूर्यभान सिंह ने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र भेज कर बैरिया विधान सभा क्षेत्र में हो रहे गंगा व घाघरा नदी से बाढ़ व  कटान रोधी कार्यों में  लूट खसोट के मामलों पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की है.

बैरिया में कोटे की एक दुकान निलम्बित, तीन बहाल

बैरिया ब्लाक अन्तर्गत मानगढ़ के सस्ते गल्ले की जमीदार यादव की दुकान को कार्डधारकों की शिकायत पर निलम्बित कर दिया गया है.

लोक नायक के गाँव को विकास से संतृप्त कराने के लिए प्रधान ने सीएम को भेंजी पाती 

विकास खण्ड मुरली छपरा के ग्राम पचांयत कोड़रहा नौबरार की प्रधान रुबी सिंह ने अपने बड़े ग्राम पचांयत को विकास कार्यों से संतृप्त कराने के लिए मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजा है.

4 किमी लंबे, 887 करोड़ की लागत से बना आरा-छपरा पुल लोकार्पित

पिछले सात साल की लम्बी प्रतीक्षा के बाद लोगों का छपरा-आरा पुल से फर्राटा भरकर कोइलवर, आरा, बक्सर समेत राजधानी पटना आदि जिलों की सैर करने का सपना रविवार को पूरा हुआ.