Tag: बलिया
बिल्थरारोड, बलिया. तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बनकरा में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शनिवार को तारकेश्वर नाथ आश्रम पर हर साल की भांति इस साल भी गरीब असहाय एवं अनाथ पांच जोड़े वर वधू का विवाह तारकेश्वर नाथ आश्रम के संस्थापक तारकेश्वर सिंह द्वारा हिंदू रीति रिवाज के विधि द्वारा भगवान शंकर को साक्षी मानकर विवाह संपन्न कराया गया.
बलिया. सब मिशन आॅन एग्रीकलचर मैकेनाइजेशन योजना के सामान्य संचालन हेतु प्रक्रिया का निर्धारण के क्रम में कृषि यंत्रो/कृषि रक्षा उपकरणों/कस्टम हायरिंग सेन्टर/फार्म मशीनरी बैंक के सत्यापन के समय इस शासनादेश की तिथि 13 फरवरी के उपरान्त उप कृषि निदेशक के द्वारा सत्यापन से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाय कि कृषि यंत्रों के क्रय हेतु फर्मो को शतप्रतिशत धनराशि का भुगतान लाभार्थी के स्वयं के खाते से ही किए जाने पर ही अनुदान के भुगतान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय. इसकी पुष्टि हेतु साक्ष्य भी प्राप्त किये जायें.
महाशिवरात्रि पर विशेष
दैत्यराज बलि के बलि याग में स्थापित किया गया था, बाबा बलिश्वर नाथ का शिवलिङ्ग विग्रह जिन्हें अब बाबा बालेश्वरनाथ कहा जाता है
बलिया नगर के पुराधिपति बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी आज
यहां चांदी के अरघे में रजत आवृत्त लिंग विग्रह का दर्शन-स्पर्श पूजन कर भक्त होंगे त्रितापों से मुक्त
