Ballia-सीएचसी परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के तेन्दुआ (पाही) निवासी कात्यानन्द यादव की बाइक शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) परिसर से दिनदहाड़े चोरी हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने परिचित के इलाज के लिए अस्पताल आए थे और अपनी बाइक अस्पताल परिसर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए।

कुछ देर बाद वापस लौटने पर उनकी बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद जब वाहन का कोई सुराग नहीं लगा तो अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें सुबह करीब 10:48 बजे एक युवक बाइक लेकर जाते हुए स्पष्ट दिखाई दिया।

सूचना मिलने पर उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से हुई इस चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि घटना स्थल सीयर पुलिस चौकी से महज लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर बाइक लेकर फरार हो गया। इससे पुलिस की गश्त व्यवस्था के साथ-साथ अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड की सतर्कता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में भी वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी की नियमित निगरानी तथा पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि सीसीटीवी में कैद आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की जाती है।

सीएचसी परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel