Ballia-घर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छितरौली गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। सुबह करीब छह बजे ही दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जमकर मारपीट हुई।

घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा।

पहले पक्ष के व्यास पाण्डेय पुत्र स्व. भीरुण पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उनके पट्टीदार रोहित पाण्डेय, घनश्याम पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, मनोरमा देवी, अभिषेक पाण्डेय सहित चार-पांच अन्य लोग अवैध कट्टा, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए।

आरोप है कि हमलावरों ने कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी दी और हमला कर दिया। इस दौरान व्यास पाण्डेय, राहुल पाण्डेय तथा विशाल पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि परिवार की महिलाओं को भी चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

दूसरे पक्ष के घनश्याम पाण्डेय पुत्र परमा पाण्डेय ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके दरवाजे पर मैजिक वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। विरोध करने पर मनोज पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, विकास पाण्डेय, छोटू पाण्डेय, नेपाल पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, प्रिंस पाण्डेय और मिथुन पाण्डेय सहित अन्य लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे रोहित पाण्डेय, विवेक पाण्डेय और दिनेश पाण्डेय को भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया। दूसरे पक्ष ने भी जान से मारने की धमकी देने और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया, “दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। चिकित्सीय रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel