Ballia-ब्लॉक परिसर के चार सरकारी आवासों में वर्षों से अवैध कब्जा जमाए लोगों को दो दिन में खाली करना होगा मकान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह ब्लॉक परिसर में वर्षों से अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे लोगों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने ब्लॉक परिसर पहुंचकर अवैध कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए दो दिन के भीतर सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया।

इन लोगों को चोतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि में आवास खाली नहीं किए गए तो प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

बताया गया कि हाल ही में जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर में स्थित सरकारी आवासों पर बिना किसी वैध अधिकार के रह रहे लोगों का मामला सामने आया था। जिलाधिकारी ने तत्काल सभी अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार को एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ ब्लॉक परिसर पहुंचे।

प्रशासन ने चंदन रावत पुत्र भरतराम रावत, सुनील रावत तथा अन्य कब्जाधारियों को नोटिस देते हुए कहा कि वे दो दिन के भीतर स्वेच्छा से सरकारी आवास खाली कर दें। नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद यदि कब्जा बरकरार मिला तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कब्जाधारियों की होगी।

कार्रवाई शुरू होने के दौरान आवासों में रह रहे लोगों ने प्रशासन से दो दिन का अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया। इस पर अधिकारियों ने मानवीय आधार पर अंतिम अवसर देते हुए दो दिन की मोहलत प्रदान कर दी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यह अंतिम समय सीमा है और इसके बाद किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से ब्लॉक परिसर में अवैध रूप से सरकारी आवासों पर कब्जा किए लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel