Ballia-सब्जी बाजार में उचक्कों का आतंक, पूर्व प्रधान की जेब से चुराया S23 अल्ट्रा मोबाइल फोन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र का केवरा सब्जी बाजार इन दिनों चोर-उचक्कों की पसंदीदा जगह बन गया है. प्रतिदिन सुबह करीब तीन घंटे लगने वाले इस बाजार में भारी भीड़ जुटती है। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उचक्के ग्राहकों के मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर रहे हैं।

ताजा मामला क्षेत्र के खेवसर निवासी पूर्व प्रधान लव कुमार सिंह के साथ हुआ। वह शनिवार सुबह सब्जी खरीदने के लिए केवरा सब्जी बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान किसी उचक्के ने झोले की आड़ लेकर उनकी जेब से सैमसंग S23 अल्ट्रा मोबाइल फोन निकाल लिया।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पूर्व प्रधान की जेब से मोबाइल निकालकर तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। कुछ दूरी पर दूसरा युवक उसके साथ मिल जाता है। इसके बाद एक मोटरसाइकिल सवार युवक उनके पास रुकता है और तीनों युवक बाइक से वहां से निकल जाते हैं।

पूर्व प्रधान लव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बाजार में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्राहकों और व्यापारियों में चिंता है। लोगों ने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने की मांग की है।

केवरा बाजार में बलिया के अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारी सब्जी का कारोबार करने पहुंचते हैं, जबकि स्थानीय लोग रोजमर्रा की जरूरतों और शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए बड़ी मात्रा में खरीदारी करते हैं। चोर उचक्कों की वारदातों से लोगों में फिक्र देखी जा रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel