
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. एक दामाद ने अपने ससुर को दिन दहाड़े पेट में चाकू मार दिया। घटना रविवार की दोपहर करीब 3 बजे के करीब सीएचसी सीयर परिसर की है।
घटना के बाद आरोपी को भागते हुए लोगों ने चाकू सहित पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी तरफ चाकू से चोटिल ससुर हीरा लाल (55) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम मलेरा ग्राम निवासिनी कमलावती ने बताया कि उसकी पुत्री वन्दना की शादी उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरसाटार में बसन्त के साथ हुई है। आरोप है कि एक दिन पूर्व शुक्रवार को बसन्त ने शराब के नशे में अपनी पत्नी वन्दना को बुरी तरह मारा पीटा था और आग लगाने जा रहा था। डर के मारे चोटिल वन्दना अपने मायका ग्राम मलेरा चली गयी।
इसके बाद बसन्त ने 112 नम्बर पर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को उभांव थाने पर दूसरे दिन शनिवार को तलब किया, किन्तु बसन्त खुद थाने नहीं पहुंचा। रविवार को बसन्त अपने ससुराल ग्राम मलेरा एक हाथ लम्बा धारदार हथियार लेकर पहुंचा और वहां भी मारपीट किया जिससे वन्दना के एक हथेली पर जख्म हो गया, वहीं उसकी भाभी नीतू (35) को गर्दन के पीछे हल्की खरोंच आ गयी।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गयी और दोनों पक्षों को थाने तलब किया। दोनों पक्ष जब थाने पहुंचे तो सभी चोटिलों को चोटों के उपचार के लिए उभांव थाने से सीएचसी सीयर भेज दिया गया। ससुर अस्पताल में माईनर ओटी के बाहर गलियारें में बेंच पर बैठे हुए थे, ओटी में वन्दना (34) व उसकी भाभी नीतू की मरहम पट्टी चल रही थी कि उसी दौरान बसन्त अस्पताल से बाहर गया और एक चाकू लाकर सीधे अपने ससुर हीरालाल के पेट में मार दिया। हो हल्ला के साथ काफी शोर शराब हो गया, भागते समय बसन्त को चाकू के साथ लोगों ने पकड़ लिया। और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दिन दहाड़े इस घटना को लेकर दहशत का माहौल कायम हो गया है।
दिन दहाड़े हुई इस चाकू बाजी की घटना के पीछे बिना पुलिस की मौजूदगी के दोनों पक्षों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की लापरवाही भी सामने आ रही है. यदि पुलिस रही होती तो शायद चाकूबाजी की घटना टल सकती थी। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने बताया कि हमलावर पकड़ लिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर उसके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

