रसड़ा नगरा मार्ग पर रविवार की रात 9 बजे सिंगही चट्टी पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके चलते टेम्पो पर सवार एक युवक तथा एक राहगीर गम्भीर रूप से घायल हो गए.
रसड़ा नगरा मार्ग पर रविवार की रात 9 बजे सिंगही चट्टी पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके चलते टेम्पो पर सवार एक युवक तथा एक राहगीर गम्भीर रूप से घायल हो गए.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम बसनही गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात शराब लदे ट्रक को पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी ने खुद पकड़ लिया. बरामद शराब की कीमत लगभग बाईस लाख बताई जा रही है. पुलिस की गाड़ी देखते ही शराब माफिया भाग निकले.
नगरा मार्ग पर भड़ीकरा गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर में कार व बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे भांटी गांव निवासी सुधीर (30) व उनकी मां देवन्ती देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए परिवार वाले बलिया ले गए हैं
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसनही गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात जिले के पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी ने खुद भारी मात्रा में शराब लदे ट्रक को पकड़ लिया.
विकास खण्ड नगरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत 14-जमुआव, खामपुर में, विकास खण्ड बांसडीह अन्तर्गत ग्राम पंचायत 49-चैकन में प्रधान पद हेतु विकास खण्ड, सोहांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर में सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा दुबहड़ विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत 14-सेमरी में सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पर उप निर्वाचन 30 सितम्बर, 2016 को पूर्वान्ह 07 बजे से 05 बजे तक होगा
नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता विनीता उर्फ गोमती (38) का शव टीन शेड से निर्मित कमरे में बांस में दुपट्टे से लटकता हुआ मिला.
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर घाट पर शुक्रवार को देर शाम जिउतिया नहाने गईं दो युवततियां गंगा में डूब गईं. बड़ी मशक्कत के बाद भी उन्हें निकाला नहीं जा सका. उधर, नरहीं थाना क्षेत्र के पलिया खास घाट पर गंगा में डूबने से एक बालक की मौत हो गई.
नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली गांव में रविवार की शाम सड़क निर्माण कार्य में लगे पानी के टैंकर के नीचे दबने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्यों को पूरा करें. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी योजना को पूरा करने में धन की कमी है तो सम्बन्धित विभाग प्रयास करके वांछित धनराशि को अमुक्त कराना सुनिश्चित करे. जिलाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे.
रसड़ा-मऊ मार्ग पर स्थित पकवाइनार चट्टी पर रविवार की सुबह 8 बजे ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से बाइकसवार महिला व एक बच्ची घायल गई. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया. दोनों की हालत गम्भीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत वायना काली मंदिर तिराहे के समीप तेज रफ्तार कमांडर ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
जनपद के नगरा थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने पिकअप में लदे सात मवेशियों को बरामद किया है. पुलिस ने पिकप को अपने कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी भाग निकलने में कामयाब हो गया.
रामलीला मैदान में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के विधानसभा इकाई के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ की बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई.
नगरा-गड़वार मार्ग पर कुरेजी पंप के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से विवाहिता युवती ने दम तोड़ दिया.
कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी गांव में जीजा-साली ने आम के पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली. सोमवार को तड़के जब इलाके में चहल पहल शुरू हुई तो स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों की लाश देखी. सूचना मिलते ही स्वयं पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंच गए.
नगरा ब्लाक के खनवर गांव स्थित खाकी बाबा मन्दिर पर राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी.
नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दोपहर बाद पड़ोसी गांव के युवक ने 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था.
उत्तर प्रदेश में बाढ़ के चलते विशेष तौर पर पूर्वांचल की स्थिति भयावह हो गई है. इलाहाबाद, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और चंदौली जिलों में बाढ़ की वजह से स्थिति बेहद खराब हो गई है.
रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित कृषि मण्डी के समीप सोमवार की सुबह 9 बजे तेज रफ़्तार से आ रहा बाइक सवार एक युवक स्पीड ब्रेकर से टकरा कर दूर जा गिरा.
नगरा बेल्थरा मार्ग पर जहांगीरपुर के निकट पेट्रोल पम्प के पास रविवार शाम 5 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइकसवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.