ददरी मेला – लापरवाही हुई तो हादसा के जिम्मेदार जेल जाएंगे : एसपी

ददरी मेले के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने विभागों को विषेशकर विद्युत व लोनिवि विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर विभागीय लापरवाही से कोई हादसा हुआ तो सीधे हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा. पुलिस अधीक्षक बलिया वैभव कृष्ण ने पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

ददरी मेला व कतकी नहान को देंगे ऐतिहासिक स्वरूप – डीएम

ददरी मेला व कार्तिक पूर्णिमा स्नान व्यवस्था के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों संग शहर के गणमान्य लोगों ने भी अपने जरूरी सुझाव दिए.

स्मार्ट फोन के लिए पंजीकरण अब जनसेवा केंद्रों पर निःशुल्क

स्मार्ट फोन योजना के तहत अब जनसेवा केंद्रों पर जाकर भी निःशुल्क ऑनलाईन पंजीकरण करा सकते हैं. यह सुविधा उनको ध्यान में रखते हुए दी गई है, जो स्वयं ऑनलाईन आवेदन नहीं कर सकते.

टीकाकरण में दुबहड़, नगरा, रसड़ा, मनियर फिसड्डी

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही हो. यह तभी सम्भव होगा जब हमारे सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टर अपने कर्तव्य को समझेंगे. अपने अस्पताल की व्यवस्था ऐसा करें कि जनता को सरकारी अस्पतालों पर भरोसा हो.

कार्ड धारकों ने एसडीएम रसड़ा पर लगाया गम्भीर आरोप

चिलकहर विकास खण्ड के ग्राम सभा कंझारी के राशन कार्ड धारकों ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर मांग की है कि उनके गांव की राजकीय सस्ते गल्ले की दुकान निरस्त कर दी गई, जिससे कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है. कार्ड धारकों ने डीएम से अनुरोध किया है कि खुली बैठक बुलाकर नयी दुकान का आवंटन किया जाय, जिससे कार्ड धारकों की परेशानी दूर हो सके.